गुजरात में ड्राइवर की लापरवाही से सड़क हादसे में 3 की मौत, 54 जख्मी;रील बना रहा था ड्राइवर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अंबाजी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 से ज्यादा घायल हो गए। 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। बस में करीब 60 यात्री सवार थे।
हादसा अंबाजी के त्रिशूलिया घाट पर उस वक्त हुआ, जब बस अनियंत्रित होकर घाटी की रेलिंग से टकरा कर पलट गई। घायलों को पालनपुर और अंबाजी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक यात्री ने बताया कि घाट पर बस चढ़ाते समय ड्राइवर मोबाइल से रील बना रहा था। हम लोगों ने उसे मना भी किया था, बावजूद इसके वह रील बनाने में लगा रहा। इसी दौरान बस घाट पर हनुमान मंदिर के पास रेलिंग से टकराकर पलट गई। ड्राइवर मौके से भाग गया था।

वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर नशे में नजर आ रहा था। इसी के चलते वह हादसे के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसे जल्द पकड़कर मेडिकल टेस्ट करवाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बस में सवार सभी लोग अंबाजी मंदिर से दर्शन कर दांता शहर लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर श्रद्धालु खेड़ा जिले के कठलाल गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पास के ही एक गांव के लोग घायलों की मदद करने पहुंचे। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को अंबाजी के अस्पताल में भर्ती करवाया है।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

MUDA स्कैम- चेयरमैन ने इस्तीफा दिया:लेटर लिखा- किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य कारणों के चलते कुर्सी छोड़ी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I मैसुरु अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) के चेयरमैन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी मारी गौड़ा ने...

पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित वर्मा के...

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here