राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जिले के एक विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। उस पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवती और आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवती से कह रहा है कि इस बात को न उछाले, नहीं तो उसी की बदनामी होगी। जिंदगी भर ताने सुनने मिलेंगे मामले में आरोपी संतोष अहिरवार चांचौड़ा विधायक लक्षमण सिंह का विधायक प्रतिनिधि है। इसके अलावा वह पार्षद भी है। कुंभराज नगर परिषद के चुनावों में वह पार्षद का चुनाव लड़ा और जीतकर आया था। वार्ड क्रमांक 1 से उसने पार्षद का चुनाव जीता था। कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा में भी वह पदाधिकारी है।