hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरभोपालमध्यप्रदेश

ग्वालियर में पार्षद पति से 75 हजार रुपये की ठगी…. कलेक्टर बनकर किया था कॉल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ठग ने खुद को गुना कलेक्टर किशोर कान्याल बताते हुए वार्ड-31 की पार्षद अंजना शिवहरे के पति हरिबाबू को कॉल किया और पुराना फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 75 हजार रुपये ठग लिए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगी का अजीब मामला सामने आया है।

ठग ने खुद को गुना कलेक्टर किशोर कान्याल बताते हुए वार्ड-31 की पार्षद अंजना शिवहरे के पति हरिबाबू को काल किया और पुराना फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 75 हजार रुपये ठग लिए। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली है। जल्द आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

फर्नीचर बेचने का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार पार्षद पति को ठग ने रविवार शाम गुना कलेक्टर बनकर फेसबुक पर मैसेज भेजा, फिर वाट्सएप पर बात की। इसके बाद कहा कि उसके सीआरपीएफ कमांडेंट दोस्त का ट्रांसफर कश्मीर हो गया है, जिसे पुराना फर्नीचर व टीवी सहित अन्य सामान बेचना है। कुछ देर बाद ठग ने दूसरे नंबर से काल कर खुद को सीआरपीएफ का कमांडेंट बताया और सामान बेचने के नाम पर 75 हजार रुपये ठग लिए।

ठगी का अहसास और पुलिस में शिकायत

सोमवार सुबह उसने दोबारा काल कर गाड़ी रोके जाने की बात कहकर 31 हजार रुपये और मांगे तो पार्षद पति को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने पहले कलेक्टर से बात की, जिन्होंने ऐसे कोई मैसेज करने से इन्कार किया तो एसएसपी धर्मवीर सिंह से शिकायत की।

क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की शिकायत कर जांच कर रही है। तानसेन नगर निवासी हरिबाबू शिवहरे को जिस आइडी से वाट्सएप पर मैसेज किया गया था, उसमें कलेक्टर कान्याल की फोटो लगी थी। उन्होंने अपनी बेटी के खाते से रुपये ट्रांसफर किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 8 =

Back to top button