ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल अंचल में मिले 246 नए मरीज, कोरोना का कहर जारी कुल संक्रमितों की संख्या 18564 पहुंची

- Advertisement -
- Advertisement -

जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 10,901 हो गई है। कोरोना के शिकार पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है।

Source: Twitter

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमलाराजा अस्पताल में बुधवार को 17 प्रसूताओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को पांच और प्रसूताएं संक्रमित मिली हैं। इन्हें मिलाकर शहर में 159 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना से अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 32 लोगों की मौत पिछले सात दिन में हुई है। संक्रमितों की बात करें तो जीआरएमसी की वायरोलाजिकल लैब में हुई जांच में 85 व रैपिड एंटीजन टेस्ट में 9 लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं, जिला अस्पताल मुरार में हुई जांच में 27 और निजी लैब व अस्पताल में हुई जांच में 38 लोग पॉजिटिव मिले। इनमें भाजपा नेता और पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित के भाई मुकेश दीक्षित भी शामिल हैं। उनकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हुई।

इसके साथ ही विजयपुर से इलाज के लिए आए दिनकर लाल ने भी सुपर स्पेशलिटी में दम तोड़ दिया। अन्य मृतकों में चावड़ी बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद राठौर (75), हजीरा निवासी वर्षा शर्मा (45) व रुक्मणि देवी (55) ग्वालियर शामिल हैं।

शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती गुना निवासी लीला बाई (50) की शुक्रवार की शाम 5 बजे मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनके फैंफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके साथ ही 21 नए पॉजिटिव मिले हैं। दो दिन पहले ही गंभीर हालत में उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।

मुरैना जिले में शुक्रवार को 364 सैंपल की जांच में 29 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर भी शामिल है। इसके अलावा दो रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आए हैं।

दतिया में 14 और पॉजिटिव जिले में मेडिकल कॉलेज दतिया से जारी 265 सैंपल की रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार लोग ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित बाइक एजेंसी के कर्मचारी हैं।

श्योपुर जिले में 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें पूर्व नपाध्यक्ष की पत्नी और पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं एसबीआई मैनेजर की पत्नी और आवदा थाने के पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

भिंड जिले में 6 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 7 संक्रमित ठीक भी हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 185 है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 930 पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Resmi Sitesi Kişisel Dolaba Giriş

Çevrimiçi Oturum Açmaya Erişin Empieza Bir Hesap AçınContentMostbet Casino OyunlarıMostbet Giriş EkranıMinimum Ödeme TutarıMostbet'te Spor Bahisleri Nasıl Yapılır? Mostbet Çevrimiçi CasinoMostbet’ten Nasıl Em Virtude...

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리 Ymca Bangalore

1xbet 보너스 사용법 알아보기 메인 계정과 보너스 계정의 차이 코리아벳굿Content라이브 카지노Bet원엑스벳 불법? 합법? 경찰이 조사할 수 있을까? 코리아벳🥇1xbet 베팅 회사 — 무엇이 궁금하세요? Bet...

Midas Golden Touch Играть нежелающим Демо-версия И Обзор Игрового Автомата 2025

Midas Golden Touch: Волшебное Касание Успеха В континенте КазиноContentИгровые Автоматы ThunderkickИгровой Автомат Midas Golden Touch Играть Онлайн Бесплатно Или а ДеньгиMidas Golden Touch: Увлекательное...

Daddy Casino Официальный Сайт Казино Дэдди Казино

Игровые Автоматы, Официальный Сайт Дэдди КазиноContentПопулярные Игрыэтапов Регистрации 📝Мобильная Версия официального Сайта Daddy CasinoДадди Казино: Играть Через Зеркало Или В Мобильной Версии СайтаLive ИгрыВход...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here