ग्वालियर: एक युवक की ससुराल से लाैटते वक्त सड़क हादसे में हुई माैत

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस ने रात में ही मृतक के शव को डेड हाउस पहुंचाकर परिजनों को सूचना दे दी थी। मृतक के पिता का कहना है कि राकेश रात में साले के बुलाने पर ससुराल गया था आैर वहां से घर लाैट रहा था। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Source: Instagram

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): नंगा नाला (पुरानी छावनी) में शनिवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण राकेश धानुक की मौत हो गई। युवक का शव बाइक सहित लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा मिला है।

बिलौआ निवासी राकेश (25) पुत्र रामदीन धानुक मजदूरी करता था । राकेश की ससुराल रायरू में हैं। शनिवार को पत्नी एक साल की बेटी के साथ मायके चली गई थी। राकेश रात में साले का फाेन आने पर ससुराल (रायरू) गया था। मृतक के पिता ने बताया कि रात को उनकी बेटे के ससुराल वालाें से बात भी हुई थी।

ससुराल वालाें ने बताया था कि राकेश यहां आ गया है। रात में बिलौआ थाना पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे का नंगा नाले के पास एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें राकेश का शव डेड हाउस रखा मिला। राकेश की बाइक पुरानी छावनी थाने में खड़ी है। पुलिस ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन राकेश को कुचलकर भाग गया है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस घटना की वास्तविकता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

घर लौटते समय मालनपुर व महाराजपुरा के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आलोक की मौत हो गई। जबकि अमित काे गंभीर चाेटें आई हैं। घायल अमित को इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है। पारसेन (बिजौली) निवासी आलोक पुत्र जय सिंह कडेरे शनिवार को अपने दोस्त अमित के साथ मालनपुर गया था।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1634

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...

Wazamba Casino: Ein detaillierter Erfahrungsbericht für Spieler aus Deutschland

 Wazamba hat sich in der deutschen Online-Casino-Landschaft als spannender Anbieter mit vielseitigen Angeboten etabliert. Dieser umfassende Erfahrungsbericht beleuchtet, warum Wazamba sowohl für Anfänger als...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here