ग्वालियर: प्रतिदिन 187 से अधिक पाॅजिटिव मिल रहे; इस माह के 13 दिन में मिल चुके हैं 2435 संक्रमित, 39 ने ताेड़ा दम वहीं तीन की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

इससे पहले अगस्त के 31 दिन में 3699 संक्रमित मरीज मिले थे। इनमें से 59 मरीजों की मौत हुई थी, लेकिन सितंबर में संक्रमित तेजी से बढ़े हैं। 13 में से 4 दिन तो 200 से अधिक मरीज मिले हैं।

Source: Facebook

रोजाना तीन कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। आगे भी यही स्थिति रही तो सितंबर महीने के आखिर तक मरने वालों की तादात पिछले चार महीने में सबसे अधिक होगी। सितंबर में काेराेना संक्रमण का कहर शहर पर बरप रहा है। पिछले 13 दिन में 2435 संक्रमित मिल चुके हैं। यानी औसतन रोज 187 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 39 लोगों की जान चली गई। पिछले एक सप्ताह में किसी भी दिन 172 से कम मरीज नहीं मिले। सितंबर के 17 दिन अभी बाकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी मरीज इसी रफ्तार से मिलते रहे तो 20 सितंबर से पहले ही संक्रमिताें की संख्या अगस्त से ज्यादा हाे जाएगी।

जिला अस्पताल मुरार में तीन बाल रोग विशेषज्ञ काम करते हैं। इनमें से दो बाल रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी कोरोना में लगी हुई है। इसके चलते एक बाल रोग विशेषज्ञ ही इमरजेंसी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह भी कोविड हो गए, जिसके चलते अब बच्चों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए परेशान होना पड़ेगा। बीएसएफ टेकनपुर के सात जवान और पॉजिटिव निकले हैं।

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और जिला अस्पताल में बेड फुल हैं। कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सितंबर में बढ़ता काेराेना वायरस का संक्रमण और गंभीर मरीजाें के सामने आने के कारण ऑक्सीजन वाले बेड कम पड़ रहे हैं। ज्यादातर कोरोना मरीजों को अब ऑक्सीजन देना पड़ रही है। महज 13 दिन में 2436 नए संक्रमित सामने आए हैं। इनमें से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।

साथ ही मुरार की महिला पटवारी, कंपू यातायात थाने का दीवान, पुलिस लाइन में रहने वाले आरक्षक की बेटी, बहोडापुर थाने का आरक्षक, द्वितीय बटालियन का आरक्षक, मुरार निवासी मौ थाने में पदस्थ उप निरीक्षक, न्यू हाईकोर्ट में पदस्थ 45 वर्षीय प्रोटोकॉल अधिकारी, माधौगंज निवासी वीआईएसएम कॉलेज की प्राध्यापक, लाला का बाजार निवासी कोचिंग संचालक व 50 वर्षीय सेना का सेवानिवृत्त जवान भी संक्रमित निकला है। उधर रिपोर्ट में सिटी सेंटर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध,भिंड में पदस्थ उप निरीक्षक के बेटे सहित घर के तीन सदस्य संक्रमित हैं। इसके अलावा डबरा स्थित गोपाल मेडिकल स्टोर संचालक और उनके घर के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं।

जेएएच परिसर स्थित टीबी अस्पताल में वर्तमान में 32 बेड का कोविड अस्पताल शुरू किया जा चुका है। यहां 25 बेड और बढ़ाए जाने हैं जिसका काम दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। यहां सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। इन अस्पतालों में कोरोना के मध्य श्रेणी के मरीज भर्ती किए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. वीके गुप्ता के अनुसार जिला अस्पताल की तर्ज पर कोविड अस्पताल आईटीएम और एमपीसीटी कॉलेज से संबद्ध अस्पताल को तैयार किया गया है। इन दोनों अस्पतालों के 117 बेड पर भर्ती मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही यहां ऑक्सीजन कंसल्टेटर भी रखा गया है।

साथ ही सिम्स में भी 30 बिस्तर का कोविड अस्पताल चालू कर दिया गया है। इसके अलावा मानसरोवर केयर हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल और बीआईएमआर हॉस्पिटल में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसी तरह आरजेएन अपोलो स्पैक्ट्रम ने 15 बिस्तर का कोविड आईसीयू बनाने की बात कही है। वह भी जल्द ही आईसीयू चालू कर रहे हैं। अभी वह होटल शेल्टर में कोविड सेंटर चला रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Glory online casino mobile version.855

Glory online casino mobile version ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Die Besten 17 On The Web Casinos Im Vergleich

Top Online Internet Casinos Deutschland 2025: Liste Deutscher Anbieter"ContentAttraktive BonusangeboteSpinzgroßzügiger 500 % Willkommensbonus + 50 FreispieleDas Spielangebot: Had Been Ist In Legalen Online Casinos...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

1xBet приложение скачать на Android APK

«1xbet» — это мобильное аддендум для онлайн-пруд нате спорт события, коия демократично для скачивания получите и распишитесь устройствах лещадь руководством операторной организации Android. Дополнение...

Mostbet Trkiye casino.340

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here