ग्वालियर: पति ने खौलता हुआ पानी सो रही पत्नी पर डाला, हालत गंभीर; पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान

- Advertisement -
- Advertisement -

झुलसी महिला का पति मजदूर है। कई दिन से काम नहीं मिलने से परेशान था। उसकी बेरोजगारी को लेकर बीते 7 दिन से घर में पत्नी से झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से उनके तीन बच्चे दहशत में हैं।

Source: Instagram

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधी): दिल दहला देने वाली घटना!!.. एक युवक ने सो रही पत्नी पर खौलता पानी डाल दिया। खौलता पानी गिरने से महिला झुलस गई है। आसपास के लोगों ने बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना सोमवार सुबह थाटीपुर सुरेश नगर सरकारी मल्टी की है।

गर्म पानी से झुलसी सीमा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास सो रहे बच्चे जाग गए। उसी मल्टी में ऊपर की मंजिल पर सीमा की बहन भी रहती है। वह और अन्य पड़ोसी आए और सीमा को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला के पति के खिलाफ हत्या के इरादे से गर्म पानी फेंकने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित भाग गया है। थाटीपुर थानाक्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी निवासी 35 वर्षीय सीमा घरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका पति बांकेलाल भी मजदूरी करता था। कुछ दिनों से बांकेलाल मजदूरी नहीं मिल रही है। जिस कारण उसने काम की तलाश करना ही बंद कर दी है और घर में पड़ा रहता है। इसी बात पर सीमा और उसके पति के बीच में रोज विवाद हो रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बांकेलाल ने पानी गर्म किया और सो रही सीमा पर डाल दिया।

सीमा के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय वह पास ही सो रहे थे। पिता का ऐसा स्वरूप देखकर वह घबरा गए हैं। घटना के बाद से वह दहशत में हैं और अभी अपनी मौसी के पास है। क्योंकि बांके के सिर खून सवार था ऐसे में वह बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

- Advertisement -

Latest news

Pinco casino Trkiyede kayt ve giri.2147

Pinco casino Türkiye’de - kayıt ve giriş ▶️ OYNAMAK ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Anbieter Mit Deutscher Lizenz 2025"ContentLive On Line Casino Spiele: Online Different Roulette Games Und Blackjack Im FokusDie SpielauswahlTop Online Casinos Müssen Diese Kriterien Im...

онлайн – Gama Casino Online.1271

Гама казино онлайн - Gama Casino Online ▶️ ИГРАТЬ ...

Sultan Games Коллекция игр.3045

Казино Sultan Games - Коллекция игр ▶️ ИГРАТЬ ...

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here