ग्वालियर के हॉस्पिटल में 3 महीने से चल रहा अवैध गर्भपात का रैकेट, हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने मारा छापा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ग्वालियर के मुरार स्थित एसएन हॉस्पिटल में अवैध गर्भपात का रैकेट पकड़ा गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 3 महीने के गर्भ को गिराने के लिए 16 हजार रुपए में डील की थी। गर्भपात की OT में पूरी तैयारी हो चुकी थी, तभी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने छापा मार दिया। वहां अफरा-तफरी मच गई। छापा पड़ते ही गर्भपात की डील कराने वाली महिला दलाल और डॉक्टर भाग गए। अस्पताल में तीन महिला कर्मचारी और एक सफाई कर्मचारी मिला। जबकि एक महिला भर्ती थी। 15 जनवरी को एसएन हॉस्पिटल में ही इस महिला को ऑपरेशन से बच्चा हुआ था, लेकिन टांके पकने के कारण वह 30 जनवरी को फिर से भर्ती हुई है। महिला को कमला राजा अस्पताल में भर्ती कराकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। मौके से गर्भपात कराने की किट, अधूरी केस शीट और एक्सपायरी डेट वाली दवाएं मिली हैं। अस्पताल में मिली महिलाकर्मियों के 4 फोन भी जब्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्टिंग ऑपरेशन कराकर एस एन हॉस्पिटल में छापामार कार्रवाई की है। यहां अवैध रूप से गर्भपात कराया जा रहा था। लिंग परीक्षण के मामले की भी जांच की जाएगी। हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर धर्मवीर दिनकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एमसीआई को प्रस्ताव भेजेंगे। साथ ही हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do gry

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do grySlottica to nowoczesne kasyno online, które zdobywa coraz większą popularność wśród miłośników hazardu. Co to jest...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here