ग्वालीयर वैक्सीन: पलक झपकते ही गूगल एक्सटेंशन वैक्सीन का स्लाट कर रहा बुक

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। Gwalior Vaccination News: वीरेंद्र तिवारी, ग्वालियर। हम सबके मन में ख्याल आता है कि 18 साल से ज्यादा वालों के स्लाॅट खुलते ही कैसे ‘फुली बुक्ड’ दिखाई देने लगते है। दरअसल इसके पीछे गूगल के वह एक्सटेंशन हैं जो भारतीय कोडिंग के जानकारों ने बनाकर ओपन प्लेटफार्म पर डाल दिए हैं। यह एक्सटेंशन चंद पलों में पहले से ही सेव की गई जानकारी कोविन वेबसाइट पर भरकर स्लाट बुक कर देते हैं, दूसरी ओर सामान्य व्यक्ति जानकारी ही भरते रह जाते हैं। पिछले कुछ दिनों में टेक एक्सपर्ट्स कोडिंग करके यह काम कर रहे थे, लेकिन अब कई डेव्लपर्स ने बाकायदा बाॅट प्रोग्राम के जरिए यह एक्सटेंशन बना दिए हैं। कोविन बुकिंग, कोविन इंस्टेंट जैसे नाम से इन एक्सटेंशन को उपयोग करना बहुत आसान होता है। तकनीक के जानकार कहते हैं कि चूंकि यह एक्सटेंशन सीधे तौर से कोविन बेवसाइट के डेटा से कोई छेड़छाड़ नहीं करते इसलिए इन्हें हैकिंग नहीं कहा जा सकता है। हालांकि इन गूगल एक्सटेंशन से उन लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है जो बेचारे स्मार्ट फोन ही मुश्किल से चला पाते हैं। उनको वैक्सीन का स्लाट कब मिल सकेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कुछ लोग इसे तकनीक का पक्षपात बता रहे हैं।

कैसे काम करता है एक्सटेंशनः इन एक्सटेंशन को डाउनलोड करके आप कोविन बेवसाइट पर उन सब जानकारी को बार-बार भरने से बच जाते हैं, जो समय जाया करती हैं। इन एक्सटेंशन में आपने अपना मोबाइल नंबर,पिन कोड जहां पर आप वैक्सीन केंद्र सर्च कर रहे हैं और अपना आयु वर्ग पहले से ही सेव करना होता है। इसके बाद जैसे ही आप कोविन की अधिकृत वेबसाइट खोलते हैं तो वह एक्सटेंशन अपना कमाल दिखाना शुरू कर देता है। आपको ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर डालने की जरूरत नहीं होती, वह पहले ही लिखा मिलता है। क्लिक करने पर तुरंत ओटीपी आ जाता है, जिससे आप अपने अकाउंट में लागइन कर लेते हैं। रजिस्टर्ड व्यक्ति का शेड्यूल बुक पर क्लिक करते ही एक्सटेंशन अपने आप उस पिन कोड के केंद्र खोज देता है, जो आपने पहले ही गूगल एक्सटेंशन में भरकर रखा था। इतना ही नहीं आपको उस पिन कोड के तहत आने वाले दर्जनों केंद्रों पर भी यह ढूंढने की जरूरत नहीं है कि किस केंद्र पर स्लाट बचे हुए हैं,यह काम भी एक्सटेंशन करके आपको सीधे बुकिंग विंडो पर केंद्र अलाट कर देता है। यहां पर न तो आपको उस केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए चार आप्शन में से टाइम स्लाट सिलेक्ट करने की जरूरत है न ही कैप्चा बाक्स में शब्दों की पहेली सुलझाने की मशक्कत करनी होती है। यह काम भी एक्सटेंशन पहले से ही करके बैठा होता है, आपको तो सिर्फ सिंगल क्लिक करना होता है कंफर्म बटन पर और स्लाट बुक हो जाएगा। है ना कमाल।

क्या है बाॅटः आम जनता के लिए भले ही यह सब हैकिंग सा लगे लेकिन तकनीकी जानकार इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग बोलते हैं जिसे बाॅट कहा जाता है। पुणे की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले कोडिंग एक्सपर्ट अभिषेक मिश्रा कहते हैं कि बाॅट रोबाॅट शब्द से ही बना हुआ है। इसका मतलब है वह कंप्यूटर प्रोग्राम जो किसी कार्य को पहले से दिए गए डेटा के आधार पर मानव की तुलना में काफी तेज गति से लगातार करे। हालांकि अभिषेक का यह भी कहना है कि ओटीपी बेस होने के कारण कोविन को एक साथ दर्जनों स्लाॅट के लिए हैक करना लगभग नामुमकिन सा है। क्योंकि एक मोबाइल नंबर से सिर्फ चार स्लाॅट ही बुक हो रहे हैं।
स्लाॅट फुल फिर भी मिला केंद्रः स्लाॅट खुलने के समय आपका स्लाट बुक करना तो इस प्रोग्राम के लिए चुटकियों का खेल है, लेकिन बुधवार रात आठ बजे जब अधिकांश शहरों के स्लाॅट फुल हो चुके थे उस वक्त इस प्रोग्राम को परखने के लिए लैपटाप पर चलाया गया। कुछ ही देर में क्रमश: इंदौर,उज्जैन,ग्वालियर और जबलपुर में स्लाॅट बुक हो गया। स्लाॅट खाली न होने के बावजूद बुकिंग कैसे हुई ? इस संबंध में तकनीक के जानकार कहते हैं कि यह एक्सटेंशन लगातार कोविन बेवसाइट को ट्रैक करता रहता है, जैसे ही कोई अपना बुक किया हुआ स्लाॅट कैंसल करता है और उस दौरान आपने यदि यह प्रोग्राम चलाया तो उस खाली हुए स्लाॅट को एक्सटेंशन आपको उपलब्ध करा देता है। यह प्रक्रिया इतनी तेज होती है कि कोविन बेवसाइट पर खाली स्लाॅट अपडेट ही नहीं हो पाता जो आम आदमी को दिखाई दे।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...

Beste Deutsche Online Casinos 2025: Ggl-lizenziert & Seriös”

Online Casinos Mit Echtgeld 2025: Top Ten Anbieter Im TestContentJokerstar – Welcher Joker Unter Living Room Casinos 4, 6Deutsche Online Casinos Mit Einer Franchise...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here