ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस पर सुनवाई टली: अब 11 अक्टूबर को होगा फैसला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी केस पर वाराणसी कोर्ट में कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर सुनवाई टल गई है। अब 11 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जिला जज डॉ. एके विश्वेश की कोर्ट ने कहा कि वादिनी 5 महिलाएं एकमत होकर बताएं कि ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की किस वैज्ञानिक पद्धति से जांच हो।

इस पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति दाखिल की है। कमेटी ने कहा कि हमें वादी पक्ष की मांग पर आपत्ति है। उसके लिए हमें समय दिया जाए। कोर्ट ने कहा कि मसाजिद कमेटी का पक्ष 11 अक्टूबर को सुना जाएगा।

इसके अलावा कोर्ट ने वादी हिंदू पक्ष से दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। पहला, क्या कथित शिवलिंग की संरचना इस मुकदमे की संपत्ति का हिस्सा है या नहीं है? दूसरा, क्या कोर्ट वैज्ञानिक जांच के लिए आयोग जारी कर सकता है?

गौरतलब है कि कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग को लेकर को लेकर मुकदमा दाखिल करने वाली हिंदू पक्ष की महिलाएं ही दो धड़ों में बंटी हैं। वादिनी चार महिलाएं कथित शिवलिंग की जांच चाहती हैं और एक महिला किसी तरह की जांच नहीं चाहती हैं। राखी सिंह का कहना है कि शिवलिंग मिला है, उसकी कार्बन डेटिंग की जांच से वह खंडित हो जाएगा।

मां श्रृंगार गौरी के केस की सुनवाई की पिछली डेट 29 सितंबर थी। उस दिन वादिनी सीता साहू, लक्ष्मी देवी, रेखा पाठक और मंजू व्यास की ओर से कोर्ट में एडवोकेट हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन ने पक्ष रखा था।

दोनों अधिवक्ताओं ने कहा था कि “ज्ञानवापी परिसर में जो शिवलिंग मिला है, उससे किसी तरह से छेड़छाड़ न की जाए। मगर, कार्बन डेटिंग या किसी अन्य वैज्ञानिक पद्धति से साक्ष्य के मद्देनजर ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) द्वारा यह पता लगाया जाना बहुत जरूरी है कि ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग कितना पुराना है। शिवलिंग के अरघे और उसके आस-पास के एरिया की जांच भी जरूरी है।”

वहीं, राखी सिंह के एडवोकेट मान बहादुर सिंह ने जांच पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि ”जो शिवलिंग मिला है, उसकी कार्बन डेटिंग से वह खंडित हो जाएगा। हमारे सनातन हिंदू धर्म में खंडित मूर्ति की पूजा नहीं की जाती है। इसलिए शिवलिंग की कार्बन डेटिंग कतई न कराई जाए।” सभी पक्षों को सुनने के बाद जिला जज की कोर्ट ने सुनवाई की अगली डेट 7 अक्टूबर फिक्स की थी।

- Advertisement -

Latest news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики

Рассмотрение гемблингового игрового клуба: технические и пользовательские характеристики Техничные аспекты веб игорных заведений выполняют ключевую роль в обеспечении непрерывной работы сайта. Современные игорные заведения используют...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.6559

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

1Win официальный сайт букмекера 1Вин ставки на спорт.2312 (2)

1Win официальный сайт букмекера — 1Вин ставки на спорт ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here