ज्ञानवापी परिसर का जारी रहेगी सर्वे:मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज करते हुए तत्काल सेशन कोर्ट के आदेश का पालन करने, यानी सर्वे शुरू करने का ऑर्डर दिया। चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया।

फैसले के बाद वाराणसी में ASI टीम और जिला प्रशासन की मीटिंग हुई। DM एस. राजलिंगम ने बताया कि कल यानी शुक्रवार से दोबारा सर्वे शुरू होगा।

अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा है कि न्याय के लिए यह सर्वे जरूरी है। कुछ शर्तों के साथ इसे लागू करने की जरूरत है। सर्वे करिए, लेकिन बिना खुदाई किए।

उधर, मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने कहा कि वह अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ASI से सुनवाई खत्म होने तक मस्जिद का सर्वे शुरू न करने को कहा था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ से लगातार दो दिन बहस चली थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 27 जुलाई को अपने फैसले को रिजर्व कर लिया था।

कमिश्नरेट सभागार में ASI की टीम के साथ वाराणसी जिला प्रशासन की बैठक हुई। इसमें DM एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि सर्वे शुक्रवार से शुरू होगा।

हिंदू पक्ष के वकील और पैरोकार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। हिंदू पक्ष के वकील सुभाषनंदन ने कहा कि कल से सर्वे शुरू करवाने की कोशिश है। प्रशासन से सर्वे के बारे में बात करेंगे।

हिंदू पक्ष के वकील ​​​​​​बोले- जिला कोर्ट के फैसले को तत्काल लागू करने को कहा
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने हाईकोर्ट के फैसले पर कहा, ‘इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ASI को सर्वे करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट के फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए भी कहा है। कोर्ट ने सर्वे को मंजूरी दे दी है।’

उन्होंने बताया कि ASI ने अपना हलफनामा दे दिया है। कोर्ट का आदेश आ गया है, ऐसे में अब कोई सवाल नहीं बनता है। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों को खारिज किया है।
• डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सर्वे से सच्चाई बाहर आएगी। ज्ञानवापी का विवाद श्रीराम जन्मभूमि के विवाद की तरह है। निर्णय होगा…निस्तारण होगा। शिवभक्तों की मनोकामना पूरी होगी।

• समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने ज्ञानवापी के सर्वे के आदेश पर कहा कि हम अदालत के आदेशों का पालन करेंगे।

• भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ‘ज्ञानवापी पर हाईकोर्ट का निर्णय केवल हिंदू पक्ष की जीत नहीं, बल्कि सत्य, विज्ञान, लॉजिक और पुरातत्व शास्त्र की जीत है।’

• नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘मंदिर हो या मस्जिद, वह सबका एक ही है। आप उसे मंदिर में देखें या मस्जिद में, कुछ फर्क नहीं है।’

• आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि न्याय होगा। क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है और मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं।’

- Advertisement -

Latest news

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024

Bästa casinosidor med svensk spellicens: Säkerhet och spelglädje 2024Letar du efter de bästa casinosidorna med svensk spellicens för 2024? Då är du på rätt...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Gates Of Olympus Oyna Çevrimiçi ️ Demo Slot Ve Strateji”

Demo Oyunu Ve Nakit OyunuContentGates Of Olympus Demo OynaOyunun Çarpan Özellikleri Nelerdir? Gates Regarding Olympus Slot Makinesinin EksileriBonus Satın AlGüvenilir Geliştirici: Pragmatic PlayOyun ÖzellikleriÇevrimiçi...

1xbet 1хбет Скачать Приложение На Андроид Android Apk

1xbet Скачать и Андроид И Ios Установить Приложение 1хбет Apk С официального СайтаContentПроблемы со Загрузкой Apk-файла 1xbet:же Установить Приложение 1хбет Для Спортивных Ставок: Пошаговое...

Мостбет Официальный Сайт проем В Личный кабинет

Онлайн Казино Mostbet Официальный Сайт, Регистрация И Зеркало МостбетContentМобильная Версия СайтаШаги ддя Быстрого Входа и Личный Кабинетя Ли Шатляром видеть Прямые Трансляции Матчей По...

Så Bettar Du Trots Spelpaus En Guide För Spelare

Spela Trots Spelpaus January 2024"ContentJämförelsetabell För Bästa Online Casino I Avsaknad Av SpelpausSkatter För Spel I Actually Sverige Och UtlandetFördelar" "Mediterranean Utländska CasinonHur Vi...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here