ज्ञानवापी सर्वे मामला:मुस्लिम पक्ष ने उठाए सवाल,हिंदू पक्ष देगा जवाब

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ज्ञानवापी में ASI सर्वे पर रोक के लिए मुस्लिम पक्ष एक बार फिर कोर्ट पहुंचा है। मुस्लिम पक्ष ने जिला कोर्ट में सर्वे रोकने के लिए याचिका दाखिल की है। इसमें 5 तकनीकी पॉइंट्स को आधार बनाते हुए सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है। साथ ही सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख दी है।

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सर्वे में कई खामियां हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बिना फीस दिए ही सर्वे हो रहा है। ये मानक के विपरीत है। वहीं, हिंदू पक्ष ने कहा, हम लिखित में जवाब देंगे। इसके लिए कुछ समय चाहिए। फिलहाल कोर्ट ने सर्व पर रोक नहीं लगाया है। हिंदू पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए 17 अगस्त तक समय दिया गया है। तब तक सर्वे यूं ही चलता रहेगा।

इन 5 पॉइंट्स पर रोक लगाने की मांग

• न्यायालय ने आदेश के बाद अब तक वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर के सर्वे के लिए ASI को कोई रिट जारी नहीं किया गया।

• प्रतिवादी को भी सर्वे की कोई लिखित या मौखिक सूचना नहीं दी गई।

• वादियों ने ASI के सर्वे के लिए होने वाले व्यय को भी अग्रिम धनराशि के रूप में जमा नहीं कराया। जबकि मांग करने के बाद यह अनिवार्य था। नियमावली का उल्लंघन करते हुए आठ अगस्त तक सर्वे जारी है।

• वादीगणों को ASI के लिए पैरवी करने का भी कोई आदेश नहीं दिया गया।

• मुस्लिम पक्ष की ओर से ज्ञानवापी सर्वे में मीडिया कवरेज को लेकर रोक लगाने की अपील भी इसमें शामिल है।

वहीं, दूसरी याचिका वादिनी राखी सिंह की है, जिसमें मुस्लिम पक्ष को मस्जिद में प्रवेश से रोकने की बात कही गई है। इसमें कहा गया कि अंदर जाने वाले मुस्लिम समाज के लोगों पर ऐतिहासिक और धार्मिक साक्ष्य मिटाने की आशंका है। इंतजामिया कमेटी की ओर से आपत्ति पर जिला जज सुनवाई करेंगे।

उधर, IB की टीम भी ज्ञानवापी पहुंची थी। लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर पहुंची टीम ने ज्ञानवापी में सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट तैयार की। सुरक्षा यूनिट से जानकारी ली। सर्वे में शामिल दोनों पक्षों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद वापस लौट गई।

बुधवार को ASI सर्वे का 7वां दिन है। ASI टीम ने लगातार तीसरे दिन गुंबद और व्यास तहखाने में सर्वे किया। गुंबद की नक्काशी की कार्बन कॉपी तैयार करने के साथ टीम तीनों गुंबदों की पैमाइश भी कर रही है। इसके साथ ही ASI टीम आधुनिक तकनीक पर आधारित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मैपिंग और स्कैनिंग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

ASI ने IIT कानपुर की एक्सपर्ट टीम को GPR यानी ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन से सर्वे के लिए बुलाया है। टीम मंगलवार को वाराणसी पहुंची। टीम बुधवार सुबह 10 बजे से GRP मशीन से मार्किंग कर रही है। पहले फेज में 10 से अधिक स्थानों पर मशीन को लगाया जाना है। इसके नतीजे आने के बाद मशीन लगाने की जगहों को फाइनल किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टिंग से मुस्लिम पक्ष नाराज
इधर, मंगलवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने मीडिया रिपोर्टिंग के खिलाफ याचिका दायर की है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने याचिका में ​​​​​कहा है कि कोर्ट के आदेश पर ASI सर्वे हो रहा है। सर्वे की टीम या उसके किसी अधिकारी की ओर से सर्वे के संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया।

इसके बाद भी सोशल मीडिया, अखबार और समाचार चैनलों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही हैं। इससे जनमानस पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। वैमनस्य फैल रहा है। इसलिए इस तरह के समाचारों को प्रसारित और प्रकाशित करने से रोका जाए।

मंगलवार को टीम ने गुंबद और मीनारों के कंगूरों की जांच की ​
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर रही ASI टीम छठे दिन यानी मंगलवार को नींव से तीनों गुंबद और मीनारों के कंगूरे तक जांच की। टीम ने संरचना, वास्तु शैली काे परखने के साथ ही माप की। निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की छानबीन की। जानकारी जुटाई कि हर हिस्से के निर्माण में किस तरह की सामग्री इस्तेमाल हुई और किस कालखंड में प्रयोग की गई।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino Deutschland: Top Anbieter Für 2025 Im Test

Anbieter Mit Deutscher Lizenz 2025"ContentLive On Line Casino Spiele: Online Different Roulette Games Und Blackjack Im FokusDie SpielauswahlTop Online Casinos Müssen Diese Kriterien Im...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Pin Up Casino Azrbaycan.299 (2)

Pin Up Casino Azərbaycan ▶️ OYNA ...

1xBet приложение скачать на Android APK

«1xbet» — это мобильное аддендум для онлайн-пруд нате спорт события, коия демократично для скачивания получите и распишитесь устройствах лещадь руководством операторной организации Android. Дополнение...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here