चित्रकार हैदर रज़ा के 101 वें जन्मोत्सव पर दी जाएगी पुष्पांजलि

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ राहुल चौरसिया /ब्यूरो मंडला: मंडला। विश्व विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा के 101 वें जन्मोत्सव पर 22 फरवरी 2023, दिन बुधवार को रज़ा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को रज़ा उत्सव के पहले दिन तीन चरण में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सर्व प्रथम बिंझिया स्थित कब्रिस्तान में सुबह 10 बजे सैयद हैदर रज़ा और उनके पिता की कब्र पर चादर चढ़ाकर पुष्पांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सुबह 10:30 बजे रज़ा कला वीथिका (जिला न्यायालय के सामने) में रज़ा उत्सव – 2023 का शुभारम्भ केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। इसके साथ ही चित्रकला कार्यशाला व माटी पर रंग की शुरुआत होगी। इसमें हर उम्र और वर्ग के लोग चित्रकारी कर अपने चहेते कलाकार को याद करेंगे। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को सभी आर्ट मटेरियल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्यशाला 22 से 24 फरवरी 2023 तक प्रति दिन शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस कार्यशाला में रफीक शाह, आशीष कछवाहा, मनोज द्विवेदी, गरिमा ताम्रकार, धनेश्वर प्रजापति बतौर कलाकार शामिल हो रहे है। कार्यक्रम के तीसरे चरण में बुधवार को ही शाम 6:30 बजे चेतन देवांगन एवं साथी पंडवानी लोक गायन प्रस्तुत करेंगे। रज़ा फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस रज़ा उत्सव में इनर वाॅईस सोसायटी मण्डला और मां रेवा सेवा महा आरती समिति रपटा घाट मंडला सहयोग कर रहे है। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने सभी कला प्रेमियों से रज़ा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

Latest news

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор формального веб-ресурса игорного заведения и одноруких бандитов Казино казино онлайн поставляет пользователям удобный интерфейс, что дает возможность без труда находить необходимые игры и секции....
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Puedo Tomar Viagra Si Soy Hipertenso

tadalafilo 5 mg – la dosis diaria que cambió la regla del juegotadalafilo 5 mg resulta la comprimido diaria homologada para la disfunción eréctil...

Chicken Road Avis Plaisir en Purée Salle de jeu + Bonus

Au milieu des conditions avec plaisir incarnent la affolement p’acte, l’cosmos en compagnie de bugs essentiels en ma interprétation officielle sauf que l’apparence addictif pour cet’connaissance amenée....

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here