हजारीबाग में बस अनियंत्रित होकर पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी: 7 लोगों की मौत, 22 से अधिक घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । झारखंड के हजारीबाग में एक बस अनियंत्रित होकर पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 22 से अधिक लोग घायल हैं। बस में 52 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मृतक और घायल गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। बस में सभी सिख समुदाय के लोग थे। बस से गिरिडीह से रांची के रातू रोड स्थिति गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग में सिवाने नदी पर हादसा हो गया। नदी में पानी कम था। शव बस में फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से बस की बॉडी काटकर शवों को निकाला गया। ड्राइवर और एक बच्चे की स्थिति गंभीर है। दोनों को रिम्स रेफर किया गया है।

घायलों को जब हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया गया तब यहां प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। न ही सुपरिटेंडेंट और न ही डिप्टी सुपरिटेंडेंट अस्पताल पहुंचे। आनन-फानन में प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। मृतकों में सुरजीत सिंहग सेवादार (43), रानी कौर सलूजा (70) कमलजीत कौर (45), जगजीत कौर (70), शिवा (20), रविंद्र कौर (46) और अमृत पाल अरोड़ा (22) हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरिडीह से आ रही शिवशक्ति बस टाटी झरिया के सिवाने नदी नदी पुल के पास अचानक असंतुलित हो गई। इसके बाद पुल से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। अभी तक एक्सीडेंट के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्ट्या ब्रेक फेल हो जाने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद घायल नगेंद्र सिंह ने बताया कि बस में सभी सिख समुदाय के लोग हैं। सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी समेत उनके परिवार के दो लोगों की मौत मौके पर हो गई है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here