हमीदिया हास्पिटल में एक बुजुर्ग महिला के पेट से डॉक्टरों ने निकाला 14 किलो ट्यूमर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भोपाल की एक बुजुर्ग महिला के पेट से चिकित्सकों ने 14 किलो ट्यूमर निकाली है। इस महिला की उम्र करीब 70 साल है। यह महिला इस बीते तीन आठ महीनों से इस गांठ को पेट में लिए घूम रही थी। महिला के पेट से यह गांठ निकालने का आपरेशन राजधानी में स्थित हमीदिया हास्पिटल में किया गया। महिला अब स्वस्थ बताई जा रही है। यह गांठ महिला के गुर्दे और बड़ी धमनियों से चिपकी हुई थी। हमीदिया की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोना सोनी ने बताया कि महिला के पेट में गांठ बढ़ते-बढ़ते 14 किलो की हो गई और उसे पता ही नहीं चला। महिला के पेट से मंगलवार को 40 वाई 50 सेंटीमीटर बड़ी 14 किलो वजनी गांठ निकाली गई है। गांठ के आकार और वजन की वजह से इसकी सर्जरी काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण थी। करीब तीन घंटे चली सर्जरी के बाद महिला के पेट से यह गांठ निकाली गई। महिला रोगी अब पूरी तरह से स्वस्थ है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोना सोनी ने बताया कि चिकित्सकों के टीम वर्क के कारण बुजुर्ग महिला का सफल आपरेशन हो सका। डा. सीखा पारा, जेआर डा.रूचिता, डा.आयुषी, डा.र‍िया, डा. राजवीर, डा. अलका और सर्जरी विभाग से एसआर डा. शिवांगी सहित अन्य चिकित्सक शामिल हुए।डा.सोनी ने बताया कि पहले मरीज को पेट में ट्यूमर होने का अंदाज नहीं था। ऐसे में पेट के अंदर ही अंदर ट्यूमर का साइज बढ़ता चला गया। यह महिला भोपाल के पास की रहने वाली है। बीते छह माह पहले इस महिला का पेट फूलना शुरू हो गया था। पहले तो उसे अहसास नहीं हुआ। लेकिन बाद में धीरे-धीरे जब परेशानी बढ़ने लगी तब महिला को डाक्टर के दिखाया। यहां वहां दिखाने के बाद महिला 11 दिसंबर को हमीदिया पहुंची। महिला की हुई जांचों में पेट में बड़ा ट्यूमर पाया गया। ट्यूमर का आकार और वजन के कारण रोगी के आपरेशन के दौरान कई चुनौतियां थी। यह ट्यूमर महिला के गुर्दों और बड़ी धमनियों से चिपका हुआ था। सर्जिकल टीम ने कड़ी मेहनत कर इस ट्यूमर को निकाला। इस दौरान महिला के किसी भी अंग को कोई क्षति नहीं पहुंची।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

दीवार ढहने से 9 लोग दब गए, 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया अभी तक दीवार के नीचे से पांच लोगों के शव निकाल...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि दतिया। अंचल में हो लगातार हो रही बारिश से राजगढ़ किले की दीवार ढह गई। दीवार ढहने से 9 लोग...

ब्रह्मास्त्र की रिलीज को 9 सितंबर को पूरे दो साल पूरे हो गए, आलिया भट्ट ने साझा किया खास पोस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। ब्रह्मास्त्र की रिलीज को 9 सितंबर को पूरे दो साल पूरे हो गए हैं, जिसको लेकर आलिया ने एक खास...

एक गांव में टॉयलेट करने गई नौवीं की छात्रा के साथ चरवाहे ने किया दुष्कर्म

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। भिंड जिले ऊमरी थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे टॉयलेट करने गई नौवीं की छात्रा के...

दो लोग टापू पर फंसे, एनडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि टीकमगढ़ । कुड़ीला थाना क्षेत्र के महोबिया गांव में दो लोगाें के टापू पर फंसे होने के चलते पूरी रात...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here