हरदोई में ट्रक ने ऑटो को रौंदा;हादसे में 10 की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हरदोई में डीसीएम (ट्रक) ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। पूरी छत उड़ गई। अंदर बैठी सवारियां बाहर आ गिरीं। सड़क पर लाशें बिखर गईं। हादसा बुधवार दोपहर बिलग्राम थाना के रोशनपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस का कहना है- ऑटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था। अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया, तभी सामने से आ रहे डीसीएम ने ऑटो को रौंद दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक भाग गया।

7 की मौके पर मौत हो गई। 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।

SP बोले- ऑटो में ज्यादा सवारी थी, इसलिए हादसा हुआ SP नीरज कुमार जादौन ने बताया- दोपहर 12.30 बजे हादसे की सूचना मिली। मैं मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाया। ऑटो में 15 लोग सवार थे। इस वजह से हादसा हुआ। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

ऑटो घिसटता चला गया…रोड पर खून ही खून था- प्रत्यक्षदर्शी प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है- ऑटो में 15 सवारी थी। वह बहुत तेजी के साथ जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर पलट गया। सामने से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। काफी दूर तक ऑटो घिसटता चला गया। रोड पर खून ही खून था। इतना भयानक हादसा देखकर हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मरने वालों छोटे-छोटे बच्चे भी थे।

पुलिस ने बताया मृतकों में अभी सिर्फ 2 की पहचान हो पाई है। इनके नाम हैं- माझ गांव निवासी माधुरी देवी (40) और पटियन पुरवा गांव निवासी सुनीता। घायलों में संजय निवासी पहुतेरा, रमेश निवासी अल्लीगड़ थाना बिलग्राम, विमलेश निवासी सर्रा सफरा, आनंद निवासी पहुतैरा शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान नहीं हो पाई। हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.3614

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Daddy онлайн казино live-казино.1573

Daddy онлайн казино - live-казино ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт Pinco Casino.4153

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer Nel vasto universo del gaming, Casino Mania si distingue per la...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here