हथेली से भरकर पानी पिलाया, शरीर से बांधकर पहाड़ से उतारा… रेस्क्यू टीम ने 4 दिन बाद बचाए 4 आदिवासी बच्चे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वायनाड लैंडस्लाइड के चौथे दिन शुक्रवार को एक अच्छी खबर आई। वन अधिकारियों ने 8 घंटे के ऑपरेशन में एक दूरदराज आदिवासी इलाके से 4 बच्चों समेत 6 लोगों का रेस्क्यू किया। बच्चे एक से चार साल के हैं। पनिया समुदाय का यह आदिवासी परिवार पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में फंसा था।

न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत में कलपेट्‌टा रेंज के फॉरेस्ट ऑफिसर हशीस ने बताया- हमने गुरुवार को मां और 4 साल के बच्चे को जंगल के पास भटकते देखा। पूछताछ में उसने अपना नाम शांता बताया। उसने कहा कि वे लोग चूरलमाला के एराट्टुकुंडु ऊरु (बस्ती) में रहते हैं। उसके 3 और बच्चे, उनके पिता भूखे-प्यासे पहाड़ी पर एक गुफा में फंसे हैं।

हशीस ने बताया- वायनाड में लैंडस्लाइड वाले दिन शांता अपने बच्चे के साथ जंगल में दिखी। लेकिन उसने कहा कि वह सिर्फ घूम रही है। हमें पता था, वे भूखे थे और जंगल में अंदर जाने की तैयारी में थे।

दो दिन बाद वे लोग फिर दिखाई दिए। इस बार वे हमें देखकर भागे नहीं। उनकी हालत भूख से खराब हो चुकी थी। पूछने पर शांता ने बताया कि उसका परिवार पहाड़ी पर एक गुफा में फंसा हुआ है।

हमने 4 लोगों की टीम बनाई। भारी बारिश के बीच फिसलन भरी और खड़ी चट्टानों से होकर टीम ने 8 घंटे की कोशिश के बाद इन्हें निकाला। फिसलन भरी चट्टानों पर चढ़ने के लिए पेड़ों से रस्सियां बांधनी पड़ीं।

जब हम गुफा के पास पहुंचे तो तीन बच्चे और एक शख्स वहां बैठे हुए थे। हमने उन्हें अपने पास बुलाया। वे सामने नहीं आ रहे थे। काफी समझाने के बाद उनके पिता हमारे साथ आने के लिए राजी हो गए।

हमारे पास सिवाय रस्सी के कुछ नहीं था। एक चादर के तीन टुकड़े करके हमने बच्चों को अपने शरीर से बांध लिया और वापस अपनी यात्रा शुरू कर दी। कैंप तक आने में करीब साढ़े 4 घंटे लग गए।

- Advertisement -

Latest news

बिहार के नवादा में दबंगों का तांडव, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने बुधवार रात 8 बजे 80 घरों में आग...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

पीएम आवास के बांटे अधिकार पत्र:सहरिया समाज के लोगों का कराया गृह प्रवेश

राष्ट्र आजकल/बबलू शर्मा/लटेरी विदिशा लटेरी तहसील के ललचिया पंचायत के अंतर्गत भीलाखेड़ी गांव में प्रधानमंत्री जन मन योजना के...

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के...

धरती से 700 किमी ऊपर अंतरिक्ष में अरबपति ने की स्पेसवॉक

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन में 12 सितंबर को 2 एस्ट्रोनॉट्स ने पृथ्वी से करीब...

आखिर किन-किन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या-क्या नहीं कर सकते हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार, 13 सितंबर को जमानत मिल गई।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here