हाथरस दुष्कर्म: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट के ज़रिये दी जानकारी, आज जाएंगे पीड़िता के घर..(Hathras Case)

- Advertisement -
- Advertisement -

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 1:30 बजे उनका काफिला नोएडा डीएनडी पहुंचेगा। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए हाथरस जाएगा।

Source: Twitter

Hathras Case: स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार हाथरस जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथाकथित दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने शनिवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जा सकते हैं।

आपको बता दें अभी पहले प्रयास में उन्हें पीड़िता से मिलने से रोक दिया गया था, इस पूरे मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कुल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 154 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह अलग बात है कि इस FIR में कई गलतियां हैं। मसलन रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी का पति बताया गया है। इसी के साथ श्रीमती प्रियंका गांधी के स्थान पर श्रीमति लिखा गया है।

वहीं, बृहस्पतिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। दिल्ली से निकलने के बाद उनके काफिले ने डीएनडी तो पार कर लिया, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े, जिसके बाद राहुल गांधी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले आई। इसके बाद राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। हालांकि, वह दिल्ली लौट आए।

इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली के जंतर मंतर पर जमकर प्रदर्शन हुआ, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी के राज्यसभा सदस्य गिर भी गए। यहां पर बता दें कि तथाकथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हाथरस की युवती की 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद से इस पर सियासी बवाल जारी है।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Guía Completa: Cómo Dominar las Tragamonedas con Función de Compra de Bonos

Tu Primer Paso en el Mundo de las Tragamonedas ModernasLas tragamonedas han evolucionado tremendamente en los últimos años, y una de las...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here