हाथरस से शिव खोड़ी जा रही श्रद्धालुओं की बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 22 की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। यूपी से जा रही बस जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक हाथरस और अलीगढ़ के बताए जा रहे हैं। 69 लोग घायल हैं। उन्हें अखनूर के अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस, अलीगढ़ के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस के बस (UP 86 EC 4078) से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, बस का बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे खाई में गिर गई। बस की स्पीड बहुत तेज थी। ड्राइवर मोड़ पर बस को संभाल नहीं पाया। इस कारण हादसा हो गया।

स्टेशन हाउस ऑफिसर अखनूर ने बताया- हमें हादसे के बारे में जैसी ही सूचना मिली टीम मौके पर पहुंची। बस गहरी खाई में गिरी है। दुर्घटना स्थल से 21 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर राजिंदर सिंह तारा ने कहा, बस के सारे कागजात, फिटनेस सब ठीक हैं। ऐसा लगता है कि ड्राइवर को नींद आ गई। अभी तक 21 लोगों की मौत की सूचना मिली है और इतने ही लोग घायल हैं। ये संख्या घट-बढ़ सकती है।

हाथरस डीएम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हाथरस जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया- जम्मू कश्मीर के अखनूर में हाथरस की बस खाई में पलट गई। हादसे में कई लोगों के मरने की सूचना है। जिला प्रशासन हादसे की स्थिति पर नजर बनाए रखे है। मृतकों की पहचान की जा रही है। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 एवं 05722227042 जारी किए गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.8492 (2)

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...

1Win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.13917

1Win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here