लगवा चुके हैं कोरोना वायरस की वैक्सीन, तो कुछ दिन तक बिल्कुल भी न करें ये काम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी लोगों को संक्रमित कर रही है। मौजूदा समय में देश में हर दिन लाखों की संख्या में संक्रमित सामने आ रहे हैं, और हजारों में लोगों की जान भी जा रही है। ऐसे में लोगों को घर पर ही रहने और मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा इस वायरस से बचने के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी कहा जा रहा है। बिना डरे हुए अपनी बारी आने पर लोग वैक्सीन लगाने काफी संख्या में सेंटर्स पर पहुंच भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी वैक्सीन लेने की सोच रहे हैं, तो टीका लगवाने के बाद आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

आप कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं, तो इसके तुरंत बाद काम पर जाने की जगह आप एक-दो दिन आराम कर सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के 24 घंटे बाद इसके साइड इफेक्ट नजर आते हैं। ऐसे में आपको एक-दो दिन तक आराम करते हुए अपना ध्यान रखना चाहिए, और जब आप स्वस्थ महसूस करें तब आप काम पर लौट सकते हैं।

अगर आपने अभी वैक्सीन की पहली डोज ली है तो आपको भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए धूम्रपान और शराब के सेवन से बचना चाहिए। वैक्सीन लगवान के कम से कम तीन दिन तक सिगरेट और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही बाहर के खाने से भी बचना चाहिए।

माना आप कोरोना वैक्सीन की पहली या दोनों डोज ले चुके हैं, लेकिन आपको मास्क पहनना बिल्कुल नहीं छोड़ना है। जब भी आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो पहले की तरह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इन चीजों को आपको वैक्सीन लगवाने के बाद भी नहीं भूलना है।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद आपको एक अच्छा आहार लेना है। आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां और नट्स को जरूर शामिल करें। साथ ही इस गर्मी के मौसम में आपको पानी भी खूब पीना चाहिए, ताकि आप खुद को हाइड्रेटेड रख पाएं।
अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद आपको दो-तीन दिन कोई वर्कआउट नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको आराम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको जहां बांह में वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जाता है, वहां कुछ दिन दर्द रहता है। ऐसे में अगर आप वर्कआउट करेंगे, तो ये दर्द बढ़ भी सकता है। इसलिए दर्द खत्म होने के बाद वर्कआउट करना बेहतर विकल्प है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...

Casino Uden Rofus: Nem Udbetaling + Free Moves 2025

Casino Uden Rofus Anmeldelse: Hvad I Skal Vide Omkring Dansk Casino Uden RofusContentBedste Casinoer Uden Rofus (septemberHvad Er Rofus, Og Hvorfor Blev De Indført...

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8086

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.2549

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here