जानिए सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य के लिए केसर का सेवन कितना लाभदायक है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल । सर्दियों के मौसम में केसर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। केसर की तासीर गर्म होने के चलते, इसे कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है। केसर दुनिया में सबसे महंगे मसालों में से एक है। इसी वजह से इसे रेड गोल्ड यानी कि लाल सोना कहा जाता है। बता दें कि केसर का सबसे बड़ा उत्पादक देश ईरान है, जो पूरी दुनिया के कुल उत्पादन में 90 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। वहीं भारत की बात की जाए तो, दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर सबसे बड़ा केसर उत्पादक देश है।   केसर महंगी तो होती है लेकिन इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं। एक अध्ययन के अनुसार केसर का प्रयोग प्राचीन काल से कई अलग-अलग प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है साथ ही शरीर के अंदर मेटाबोलिक फंक्शन को सुचारू रूप से संचालित करता है। सर्दियों में इस मासाले का प्रयोग रोज करने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। चलिए आपको बताते हैं केसर के लाभ।  केसर का प्रयोग कैंसर से बचने के लिए बेहद लाभकारी है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार केसर में क्रॉकेटिन कोलोरेक्टल मौजूद होता है, जिससे कैंसर की कोशिका नहीं बढ़ती है। केसर के प्रयोग से प्रोस्टेट कैंसर और स्किन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। हालांकि, केसर का उपयोग कैंसर से बचाव में कुछ हद तक सहायक हो सकता है, लेकिन यह इसका उपचार नहीं है। कैंसर के उपचार के लिए डॉक्टर की सलह से इलाज लेना बहुत जरूरी है  पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए केसर एक फायदेमंद औषधी है। दरअसल केसर में युपेप्टिक यानी की पाचन तंत्र को अच्छा बनाने वाला औषधीय गुण पाया जाता है। इसके साथ केसर का उपयोग भूख और गैस्ट्रिक एसिड को कम करने के लिए लाभदायक होता है। आंखों की रोशनी में सुधार चाहते हैं तो केसर का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि केसर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है। जिसके चलते उम्र के साथ आंखो में होने वाली बिमारियों को ठीक करने में मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रेटिना स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने का काम भी करता हैं। इसके अलावा, केसर के क्रॉकेटिन में पाया जाने वाला एंटी-ट्यूमरजेनिक गुण रेटिनोब्लास्टोमा यानी आंख का ट्यूमर के रोकथाम और उपचार में मदद कर सकता है। इसके अलावा, शोध में पाया गया है कि केसर का उपयोग लैक्रिमेशन यानी लगातार आंसू बहना, खराब दृष्टि, दिन में अंधापन और मोतियाबिंद के लिए भी किया जा सकता है  एक अध्ययन से पता चला है कि मेटाबोलिज़म के लिए केसर महत्तवपूर्ण भूमिका निभाता है। केसर आपकी भूख को कंट्रोल में रखता है। जब आप वजन कम करने के लिए आहार को कम करते हैं तब यह आपकी भूख को कम करने की कोशिश करता है। इसलिए वजन कम करना है तो केसर को अपने आहार में शामिल कीजिए। ताकी आप आज जल्द से जल्द फिट हो सकें।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

в казино онлайн 2025 стратегии бонусы и советы экспертов.893

Секреты успеха в казино онлайн 2025 - стратегии, бонусы и советы экспертов ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.920

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here