हिजाब और अमेरिका विरोधी पजशकियान बने ईरान के राष्ट्रपति

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 30 लाख वोटों से हराया। ईरान में शुक्रवार (5 जुलाई) को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था।
ईरानी स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, पजशकियान को 1 करोड़ 64 लाख वोट मिले, जबकि जलीली को 1 करोड़ 36 लाख वोट हासिल हुए। पजशकियान डॉक्टर होने के साथ-साथ कुरान भी पढ़ाते हैं।

5 जुलाई को 16 घंटे तक चली वोटिंग में देश की करीब 50% (3 करोड़ से ज्यादा) जनता ने वोट डाला था। आधिकारिक समय के मुताबिक, मतदान शाम 6 बजे खत्म होना था। हालांकि, बाद में इसे रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया था। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद देश में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की गई थी।

ईरान में पहले चरण की वोटिंग 28 मई को हुई थी। इसमें कोई भी उम्मीदवार 50% वोट हासिल नहीं कर पाया था, जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है। हालांकि, पजशकियान 42.5% वोटों के साथ पहले और जलीली 38.8% वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

ईरान के संविधान के मुताबिक, अगर पहले चरण में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिलता है, तो टॉप 2 उम्मीदवारों के बीच अगले चरण की वोटिंग होती है। इसमें जिस कैंडिडेट को बहुमत मिलता है, वो देश का अगला राष्ट्रपति बनता है।

देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने शुक्रवार सुबह वोट डालने के बाद कहा था कि पिछले चरण की तुलना में इस बार अधिक वोटिंग हो रही है। ये बेहद खुशी की बात है। दरअसल 28 मई को हुए पहले चरण के चुनाव में सिर्फ 40% ईरानियों ने वोट डाला था। यह आंकड़ा 1979 में हुई इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे कम रहा था।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет вход: полный обзор букмекерской конторы Melbet.com для России

Букмекерская контора Melbet.com продолжает набирать популярность среди российских игроков благодаря удобному интерфейсу, широкому выбору спортивных событий и выгодным коэффициентам. В этой статье мы подробно...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“sg Καζίνο Στην Ελλάδα: Παίξτε Online Με Μπόνους Και Ασφαλή Τυχερά Παιχνίδια

Sg Online Casino: Κερδίστε 500 Μπόνους Είναι Αξιόπιστο;"ContentΜπόνους Στο Sg Casino: Αναβαθμίστε Την Εμπειρία Σας Με Συναρπαστικές ΠροσφορέςΆδεια Και Ασφάλεια Στο Sg ΚαζίνοSg Υποστήριξη...

Анализ игорного заведения: процесс регистрации и игровой функционал

Анализ игорного заведения: процесс регистрации и игровой функционал Создание аккаунта в интернет-казино — это начальный этап к вступлению в область гэмблинга. Процедура регистрационного процесса как...

Beste Online Casinos Ohne Lugas: 2025 Weniger Aufsicht Spielen

Online Casinos Ohne Lugas 2025 Deutschland: Examine Und VergleichContentWillkommensbonus: Der Klassische EinstiegSeriöses BetreiberunternehmenFunktionsweise Von Casinos Mit LugasWelche Pluspunkte Bieten Wettanbieter Weniger Lugas? Nachteile Von...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here