हिमाचल प्रदेश के मनाली में एवलांच, कई गाड़ियां पलटीं, कश्मीर में भारी बर्फबारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मनाली में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इससे नेहरू कुंड के पास मनाली-सोलंगनाला रोड पर कई गाड़ियां पलट गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि मलबे के कारण सड़क पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

देश में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट है। खराब मौसम के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं।

बनिहाल और रामबन सेक्टर के बीच कई जगह लैंडस्लाइड हुई। इससे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद हो गया। बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़, बांदीपोरा-गुरेज और कुपवाड़ा-तंगधार सड़कों पर भी ट्रैफिक रुका हुआ है।

हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद हैं।

बीती रात मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बूंदाबांदी की संभावना है।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.1852

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

Pin Up Casino Onlayn Azrbaycan.5689

Pin Up Casino Onlayn Azərbaycan ▶️ OYNA ...

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1047

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here