भोपाल: प्रतिदिन 200 से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं तो वहीँ नए कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हें

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके चलते हर दिन जितने मरीज मिल रहे हैं, उतने मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर जा रहे हैं। इसके चलते राजधानी में रिक्‍त बिस्‍तरों की संख्‍या में कोई कमी नहीं है।

Source: Twitter

भोपाल ( राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या में इजाफा होते जा रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्‍या और स्‍वस्‍थ होने वाले मरीजों की संख्‍या लगभग बराबर है।

शनिवार को राजधानी में एक बार फिर 203 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इधर, निजी अस्‍पतालों में आयुष्‍मान भारत योजना के तहत रजिस्‍टर्ड सभी अस्‍पतालों में 20 प्रतिशत बिस्‍तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में शहर में अब बिस्‍तरों की संख्‍या में कोई कमी नहीं है।

इनमें सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज चंदूखेड़ी स्थित एसएसबी अकादमी में मिले हैं। यहां 16 मरीजों की रिपोर्ट एक साथ पॉजिटिव आई है। जबकि कटारा हिल्स इलाके में भी इस वायरस ने पैर पसार दिए हैं। यहां भी पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

इनके अलावा पुलिस लाइन नेहरू नगर से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को मिलाकर अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 हजार 385 तक पहुंच गई है, जबकि कोरोना से 1 व्यक्ति की जान जाने से अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को अस्पतालों में उपचार कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब भोपाल के हमीदिया अस्पताल के 200 और टीबी अस्पताल के 100 बेड की स्थिति रोज आमजन की जानकारी में होगी और वे इन अस्पतालों में भर्ती होकर अपना उपचार करवा सकेंगे।

कोरोना वायरस से अब तक कुल मरने वाले की संख्या 455 तक पहुंच गया है। वहीं, इस बीमारी से जंग जीतकर 226 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस हिसाब से अब तक कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को राहत की सांस दे रही है। अब भोपाल में दो हजार के करीब कोरोना के सक्रिय मरीज भोपाल में हैं।

अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ. ने बताया है कि शनिवार 17 अक्टूबर को शाम की स्थिति में हमीदिया चिकित्सालय में 89 बेड रिक्त थे । जबकि टीबी अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में आक्सीजन युक्त सभी 100 बेड रिक्त हैं। हमीदिया अस्पताल के कोविड केयर सेंटर के 90 आईसीयू बेड में से 70 भरे हुए हैं जबकि 20 आईसीयू बेड रिक्त हैं। इसी तरह 60 एचडीयू बेड में से 16 भरे और 44 बेड रिक्त हैं। ऑक्सीजन सुविधायुक्त 50 में से 25 भरे हुए हैं जबकि 25 बेड रिक्त हैं।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Erfahrungen mit Auszahlungen im Malina Casino: Ein Blick aus Deutschland

 Das Malina Casino hat sich in der deutschen Online-Glücksspielszene als beliebte Plattform für Casino-Fans etabliert. Besonders bei Spielern, die Wert auf sichere und schnelle...

– Официальный сайт Pinco Casino.4441 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

“онлайн Казино Дэдди официального Сайт, Зеркало дли Входа

Официальный Сайт Дэдди Казино Играть На Daddy Casino ЗеркалорContentИгра В Деморежиме На Автоматах Daddy CasinoВерификация В Daddy CasinoВывод средствЗеркало Официального СайтаОнлайн Казино Дадди официальный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here