भोपाल: पानी के मसले को लेकर बैरसिया में दो जगह बहा खून, आरोपित फरार

- Advertisement -
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार एक घटना में कुल्हाड़ी लगने से महिला को गंभीर चोट लगी है। बैरसिया थाना पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

Source: Facebook

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): सूत्रों के मुताबिक़ घटना भोपाल जिले के बैरसिया तहसील की है, जहां दो अलग-अलग स्थानों पर पानी के मुद्दे पर खून बहाने का मामला सामने आया है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बागापुरा में रहने वाले लाखनसिंह गुर्जर खेती करते हैं। उनके खेत से लगा हुआ बापूसिंह गुर्जर का खेत है। बोवनी के लिए लाखनसिंह ने अपने खेत को तैयार कर रखा था। सोमवार सुबह आठ बजे वह बोवनी करने के लिए पत्नी शैतानबाई के साथ खेत पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पड़ोसी बापूसिंह ने लापरवाहीपूर्वक अपने खेत में सिंचाई की। इससे लाखनसिंह के खेत में पानी भर गया।

शैतानबाई ने बापूसिंह से खेत में पानी भरने पर आपत्ति जताई। इस पर बापूसिंह के साथ ही उसके परिजन दयालसिंह गुर्जर और मेहरबान सिंह गुर्जर ने लाखन सिंह और शैतानबाई के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शैतानबाई ने गाली-गलौज का विरोध किया तो बापूसिंह गुर्जर ने कुल्हाड़ी फेंककर मारी। इससे शैतानबाई (38) को गंभीर चोट लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक संतोषसिंह पुत्र रमेशसिंह मीणा (30) ग्राम मूडला चट्टान में रहता है। वह किसानी करता है। उसेके पड़ोस में रहने वाले हाकमसिंह, शेरसिंह और राहुलसिंह मीणा गांव की सार्वजनिक सड़क की ऊंचाई बढ़ा रहे थे। संतोषसिंह और उसके पिता ने सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का विरोध किया। उनका कहना था कि सड़क की ऊंचाई बढ़ने पर बरसात के समय पानी उनके घर में भरेगा।

विरोध जताने पर हाकमसिंह, शेरसिंह और राहुलसिंह ने पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने फरसा, लाठी से हमला कर दिया। इससे संतोष और उसके पिता के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी। मारपीट करने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ सीएल चौहान ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco casino Trkiyede deme ve para ekme yntemleri.2083

Pinco casino Türkiye’de - ödeme ve para çekme yöntemleri ...

Cryptoboss онлайн казино бонусные предложения.714

Cryptoboss онлайн казино - бонусные предложения ▶️ ИГРАТЬ ...

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here