इंदौर: राज्य की अब तक की सबसे बड़ी रेड में 1733 किलो गांजे पर दबिश

- Advertisement -
- Advertisement -

डीआरआइ इंदौर और भोपाल के अधिकारियों ने ट्रांसस्ट्रोय टोल नाका के पास एक कंटेनर ट्रक को रोका। जांच करने पर इसमें गांजा के 788 पैकेज मिले। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था और यह आंध्र प्रदेश से आ रहा था। गांजा छुपाने के लिए ट्रक के कंटेनर को खाली ड्रमों से भर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक यह माल उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। गांजा से भरे हुए इस ट्रक को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थ) एक्ट, 1985 के प्रविधानों के उल्लंघन के आरोप में जब्त कर लिया गया। इसी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

Source: Twitter

इंदौर( राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ): राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने विशेष सूचना के तहत की गई एक कार्रवाई में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को भोपाल के बाहरी इलाके में 1,733.43 किलो गांजा जब्त किया। बाजार में इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआइ की स्थानीय यूनिट ने एक बयान जारी करके नशीली दवाओं और पदार्थों के खतरे से निपटने को लेकर अपनी प्रतिबद्घता दोहराई है। पिछले एक साल के दौरान डीआरआइ इंदौर ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुल 3.5 टन से अधिक गांजा जब्त किया है। डीआरआइ की इंदौर जोनल यूनिट की तरफ से किसी एक कार्रवाई के तहत जब्त की गई गांजे की यह सबसे बड़ी खेप है।

महज दो दिन पहले डीआरआइ इंदौर और भोपाल के अधिकारियों ने नरसिंहपुर पुलिस की मदद से एक दिन-रात की कार्रवाई के तहत 117 किलो चरस (हशीश) जब्त किया था, जिसकी तस्करी नेपाल से की जा रही थी। इस मामले में दो वाहनों और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस साल अब तक डीआरआइ ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ (एमपी-सीजी) में गांजा और चरस जैसे नशीले पदार्थ जब्त करने की कई कार्रवाई को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

“beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In Ihrer Casino Liste【2025】

Im Online Casino Echtgeld Setzen: Beste Anbieter 2025"ContentDie Lukrativsten Echtgeld-boni 2025 Internet Marketing VergleichWas Sind Expire Beliebtesten Spielautomaten Inside Deutschland? Welches Ist Perish Beste...

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, действующие премия коды 1хбет во время регистрирования

Актуальные премия коды нужно найти во отрасли «Акции» возьмите веб сайте али во подвижном приложении 1xBet. Также промокоды могут являться излиты через партнерские сайтики...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here