इंदौर: नियमित ढंग से मॉक टेस्ट का अभ्यास करें साथ ही शिक्षकों से ऑनलाइन संपर्क में भी बने रहें

- Advertisement -
- Advertisement -

एक ही चैप्टर का बार-बार रिविजन करना पड़ रहा है। परीक्षाओं की तारीख बार-बार आगे बढ़ने से विद्यार्थियों के उत्साह पर फर्क पड़ा है। केट की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि समय कम बचा है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।

Source: Twitter

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) में प्रवेश के लिए होने वाला कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आइआइएम इंदौर में परीक्षा आयोजित कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोराेना काल में प्रतिभागियों को तैयारी करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषज्ञ अजय बंसल का कहना है कि कोरोना के दौरान कोचिंग केंद्र बंद हैं। ऑनलाइन माध्यमों से अपने शिक्षकों के संपर्क में रहें। उनसे पिछले सालों के अनुभव जरूर जानने की कोशिश करें। विद्यार्थी तैयारी के लिए टाइमटेबल बना लें। टाइमटेबल में हर दो से तीन घंटे में ब्रेक लेने का समय जरूर शामिल करें। इससे ताजगी बनी रहेगी और पढ़ाई करने में मन लगा रहेगा। इस समय में मन को शांत रखें और किसी भी तरह का तनाव न लें।लॉकडाउन के बाद से कई विद्यार्थियों में देखने को मिल रहा है कि खाने का रूटिन बिगड़ गया है।

हर दिन व्यायाम की आदत बनाएं। पौष्टिक और हल्का भोजन लें। विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट पर कई वेबसाइट टेस्ट सीरिज उपलब्ध करा रहे हैं। मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी जा रही है। इसका उपयोग करना फायदेमंद होगा। जिन विद्यार्थियों की तैयारी 80 फीसदी से ज्यादा हो गई है वे चार-पांच साल पुराने प्रश्न पत्रों को नियमित हल करें। ऐसा करने से अभ्यास अच्छा होगा।

टेस्ट तीन के बजाय दो घंटे का होगा। विशेषज्ञों का कहना है टेस्ट का समय कम होने से स्पीड बेहतर करने पर ध्यान दें। इसमें टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण होगा। ऑनलाइन मॉक टेस्ट से प्रश्नों को हल करने की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है। ऑनलाइन टेस्ट के लिए देशभर में 150 से ज्यादा परीक्षा केंद्र होंगे। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण टेस्ट पैटर्न में बदलाव किया गया है।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Mostbet Azerbaycan Online Giri Rsmi Veb-sayt.552 (2)

Mostbet Azerbaycan Online Giriş – Rəsmi Veb-sayt ▶️ OYNA ...

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.578

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК – зеркало сайта Mostbet ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here