दो दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
इसके पहले आइसीयू से ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है।
रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफा देने से बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को झटका लगा था।