कोरोना: देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 56 लाख लोग जीते जंग, प्रतिदिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने मिल रही..

- Advertisement -
- Advertisement -

देश में 75 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और रोगियों के ठीक होने की दर बढ़कर 84.70 फीसद पर पहुंच गई है, जबकि मृत्युदर गिरकर 1.55 प्रतिशत पर आ गई है। नए मरीजों और ठीक हुए मरीजों के बीच 15 हजार का अंतर है।

Source: Instagram

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 61,267 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महामारी को मात देने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

देश में 884 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले कई हफ्तों के बाद एक दिन में मरने वालों की सबसे कम संख्या है। देश में अब तक एक लाख तीन हजार से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 66 लाख 85 हजार 83 हो गया है। इस दौरान 77,787 मरीज ठीक हुए हैं और स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 56 लाख 62 हजार 490 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक देश में प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना 828 नमूनों की जांच हो रही है। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 140 जांच प्रतिदिन के लक्ष्य से छह गुना ज्यादा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक सोमवार को 10 लाख 89 हजार 403 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 8 करोड़ 10 लाख 71 हजार 797 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

इस दौरान 12,982 मरीज ठीक भी हुए हैं और 263 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 14.53 लाख हो गया है। इनमें से अब तक 11.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 38,347 मरीजों की जान भी जा चुकी है। कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 120,244 नए मामले सामने आए है। पिछले लगभग डेढ़ महीने के दौरान एक दिन में नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है।

उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों में कमी आई है और 3,064 मामले मिले है। राज्य में अब तक 4.17 लाख संक्रमित पाए जा चुके हैं और 6,092 लोगों की जान भी जा चुकी है, जिसमें 63 मौतें बीते चौबीस घंटों में हुई हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी दो हजार से कम 1,947 नए केस मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 2.92 लाख हो गई है। 32 मौतों के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5,542 पर पहुंच गया है।

- Advertisement -

Latest news

Site Estatal Da Mostbet País Brasileiro Apostas Esportivas At The Cassino No Brasil

Mostbet Brasil: Site Oficial, Inscrição, Bônus Fifteen 000r$ EntrarContentContatos E Apoio Ao Cliente Da Mostbet BrasilComo Apostar Em Esportes Com Mostbet? Mostbet – Site...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Login To Get Rewards

Start The Casino Experience With Casino No Down Payment Bonus Codes 2025ContentPlay Smart: How To Pick A Trusted On The Web Casino In AustraliaOzwin...

Step-by-step Guidebook: কিভাবে Mostbet অ্যাকাউন্ট খুলবো সহজেই Yayasan Ar-rahman

বাংলাদেশের Mostbet ক্যাসিনো অনলাইন রিভিউ Aviator গেম NobledigitalContentAnalysis: Why Singapore Went Into The Particular Certain Particular Internet Internet Casinos IndustrMostbet Bd: Official Gambling Establishment...

Top Gambling Establishment Rankings 2025

Die Besten Online Casinos Within Deutschland 2025Content🎲 Spielvielfalt Und Softwarequalität – Fokus Auf On The Web SlotsDeutsche Online Internet Casinos Im Vergleich – Unsere...

Gates Of Olympus Demo Gratis Para La Pragmatic Enjoy 2nd Ucb International Conference Sustainable Company Futures: Innovating With Regard To A Greener Tomorrow Ucb2025″

Gates Of Olympus Xmas A Thousand Demo Pragmatic Play️ContentUnde Joci Gates Of Olympus Pe Bani RealiBonusuri”Simbolurile Prezente În Jocul Gates Of Olympus Demo GratisJoacă Păcănele...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here