शनिवार को 50,946 नए मरीजों के साथ संक्रमित 78,61,404 हो गए। वहीं 60,248 लोगों के ठीक होने के साथ कुल रिकवरी 70,69,794 और रिकवरी रेट बढ़कर 89.93% हो गया।

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधी): शनिवार को शहर में कोरोना के 263 नए संक्रमित मिले। तीन लोगों की इस महामारी से जान भी चली गई। हालांकि देश में कोरोना के जंग के मोर्चे पर सफलता जारी है। लगातार 21वें दिन नए मरीजों से ज्यादा लोग ठीक हुए।
इसके बाद मिजोरम, अंडमान निकोबार, सिक्किम, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी सक्रिय मरीज कम हो गए। इस बीच, 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 5 हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एंड नागर हवेली में 51 हैं।