आपको बता दें कि 6 अगस्त काे कोरोना के एक्टिव केस 71 थे। अब तक 95 प्रतिशत से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): दीपावली के पहले ये अच्छी खबर है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। मंगलवार तक ये आंकड़ा 65 पर आ गया। 97 दिन बाद एक्टिव केस इतने कम हुए।
सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत से नए केस आना कम हुए। बीते चार दिन में सिर्फ 10 नए केस आए। एक्टिव केस महज 3.7 प्रतिशत बचे हैं। लगातार केस में आ रही कमी के कारण रिकवरी रेट बढ़ रहा है और एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है।
देश के कुछ राज्यों में ऐसे लक्षण दिखाई भी देने लगे हैं। ठंड बढ़ने के साथ संभावना और ज्यादा है। फिलहाल आ रही खबरें तसल्ली भरी हैं। त्योहारी सीजन में अगर हमने लापरवाही नहीं बरती तो इस स्थिति को बनाए रख सकते हैं। जिले में अब तक 1755 कोरोना केस आ चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा केस अगस्त और सितंबर में सामने आए। अक्टूबर में केस आना कम हुए और नवंबर में ये संख्या और कम हो गई। लेकिन अभी भी दूसरी लहर आने का खतरा बरकरार है।
रिकवरी रेट 95.16% एक्टिव केस 3.70% डेथ रेशो 1.13% (कुल पॉजिटव केस का) पॉजिटिव केस 4.24% (कुल सैंपल का) निगेटिव केस 92.68% (कुल सैंपल का)