परिसर के 33 अन्य मंदिर भी खोल दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 6 महीने बाद 28 सितंबर को जिला प्रशासन ने धर्मस्थलों को सशर्त खोलने की अनुमति प्रदान की थी। इसमें मंदिर खोले जाने का समय सुबह 9 से शाम को 7 बजे तक का तय किया गया था।

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधी): शहर के प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में भक्त अब सुबह 6 से रात 11 बजे तक दर्शन कर पाएंगे। इसके साथ ही दशहरे 25 अक्टूबर से अन्नक्षेत्र में भोजन भी मिलेगा। अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी पैकेट में दी जाएगी।
मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि ताजा निर्णय शनिवार को गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीषष सिंह के आदेश और मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार लिया गया है। इसके बाद मंदिर खोले जाने की अवधि ब़़ढाने साथ ही अन्न क्षेत्र वापस शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है।