दिवाली के मौके पर शुगर कंट्रोल रखने के लिए शुगर के मरीज इन 5 बातों का रखें ध्यान…

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें कि परहेज की सबसे ज्यादा दरकार शुगर के मरीजों को होती है। शुगर अपने आप में ही बेहद परेशान करने वाली बीमारी है उसके साथ ही आपको कोरोना से भी अपनी हिफाजत करनी है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खाने-पीने का ख्याल रखें।

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): पिछले एक साल से देश और दुनिया कोरोना के खौफ में डूबा था। सारी खुशिया कोरोना की वजह से खत्म हो गई। हालांकि कोरोना से अभी भी पीछा नहीं छोड़ा है, लेकिन इस सबके बीच लोग अब दिवाली की तैयारियों में जुटे हैं। त्योहार का मौका हो तो खाने-पीने से परहेज करना मुमकिन नहीं होता।

आप जानते हैं कि आप थोड़ी सी एहतियात बरते तो आपकी शुगर का स्तर स्थिर रह सकता है। आइए जानते हैं कि शुगर के मरीज दिवाली पर क्या-क्या सावधानियां बरते जिससे उनकी शुगर कंट्रोल में रहे। अक्सर देखा गया है कि दिवाली के मौके पर लोगों का शुगर का स्तर बढ़ जाता है। घर हो या ऑफिस सब जगह मिठाई ही खाने को मिलती हैं।

आप जो भी खाएं थोड़ा-थोड़ा खाएं और कुछ समय का अंतराल जरूर रखें। आप दिन में चार पांच बार खाएंगे तो ब्लड में शुगर का स्तर स्थिर रहेगा, साथ ही आपको खाने से पर्याप्त पोषण तत्व भी मिलेंगे। अगर आप भी शुगर की वजह से खाने-पीने से परहेज करते हैं तो अब परहेज नहीं कीजिए बल्कि थोड़ी सावधानी बरतें। दिवाली के दिन आप एक साथ भरपेट कुछ भी नहीं खाएं।

आप हेल्दी स्नैक्स जैसे अखरोट और फ्रूट खा सकते हैं। फ्रूट आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेंगे साथ ही आपकी भूख भी शांत रखेंगे। दिवाली का मौका है तो मीठा तो खाएंगे ही। आप कोशिश करें कि मीठा कम खाएं।

आपको बता दें की शराब में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपके ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। कोशिश करें कि शराब से दूर रहें। खुशी का इजहार और भी कई चीजों से किया जा सकता है। दिवाली का त्योहार है तो खुशी का इजहार करने के लिए शराब का इस्तेमाल नहीं करें।

सूत्रों के मुताबिक सफेद चावल में ग्लाइसोमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। त्योहार के दिन तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो ब्राउन राइस का इस्तेमाल करें। जिन लोगों को शुगर की परेशानी है उन्हें चाहिए कि वो सफेद चावल खाने से परहेज करें।

आपको शुगर है तो आप फ्राइड फूड से परहेज करें। शुगर के मरीज समोसे और पकौड़ों से परहेज करें। साथ ही बेकरी के खाद्य पदार्थ जैसे बिस्कुट और केक से भी परहेज करें। दिवाली के मौके पर हर घर में कुछ ना कुछ तला या भुना हुआ खाना जरुर बनता है।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.3233

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...

Pin Up Casino присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн.261 (2)

Pin Up Casino — присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн ...

казино и ставки в БК зеркало сайта Mostbet.578

Мостбет - онлайн казино и ставки в БК – зеркало сайта Mostbet ...

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.654

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here