आमतौर पर टाइप 1 डायबिटीज में इंसुलिन का निर्माण होता है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन बनना पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स डायबिटीज के मरीजों को चीनी और चीनी युक्त चीज़ों को नहीं खाने की सलाह देते हैं।

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शुगर यानी मीठा खाने की मनाही होती है। इस रोग में रक्त में शर्करा (ग्लूकोज़) स्तर बढ़ जाता है। जबकि अग्नाशय से इंसुलिन निकलना बंद हो जाता है।
अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।इसके बावजूद डायबिटीज के मरीज मीठा खाने से गुरेज नहीं करते हैं। इससे उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है, क्योंकि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इसमें दवा से अधिक परहेज की जररूत होती है।
जबकि मीठे की तलब को दूर करने के लिए प्राकृतिक मिठास युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आप चीनी की जगह पर इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से न केवल आप सेहतमंद रहेंगे, बल्कि बिल्कुल चीनी जैसी मिठास भी मिलेगी। आइए जानते हैं-
इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। खासकर वजन कम करने में यह रामबाण दवा है। शहद में नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, और एमिनो एसिड पाए जाते हैं। आप चीनी जैसी मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। अतः यह डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त होता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके बाद ही शहद का सेवन करें।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए नट्स बेहतर विकल्प हैं।आप चीनी की कमी को दूर करने के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर सेहत के लिए बेहत गुणकारी फल है। इसमें भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह पर खजूर का यूज कर सकते हैं।
इससे आपको मीठे की कभी कमी नहीं खलेगी। साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह पर नट्स का सेवन कर सकते हैं। ये फाइबर, प्रोटीन, असंतृप्त फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, आदि का प्रमुख स्रोत हैं, जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होते हैं।