डेंगू बुखार से जल्द ठीक होने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज…

- Advertisement -
- Advertisement -

डॉक्टर्स भी डेंगू के मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए कई चीजें खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि डेंगू मे क्या खाएं-पिएं और किन चीजों से परहेज करें-

Source: Twitter

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): डेंगू एक संक्रमण बीमारी है जो मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होती है। डेंगू को ‘हड्डीतोड़ बुखार’ भी कहा जाता है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में तेज बुखार होता है। साथ ही मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी और मिचली महसूस होना आदि जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इसमें तत्काल सुधार की जरूरत होती है। इसके लिए डेंगू के मरीजों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

डेंगू बुखार से ग्रसित व्यक्ति को प्लेटलेट्स में सुधार के लिए पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए। इसे दिन में दो बार सेवन करने से बहुत जल्द आराम मिलता है। पपीते के पत्ते में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

सब्जियों का जूस पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए आप अपनी पसंद की सब्जियों का जूस बनाकर सेवन करें। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। ताजी सब्जियों में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही कई सब्जियों में विटामिन-सी की अधिकता होती है।

इसके लिए आप दालचीनी और अदरक युक्त चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो तुलसी, काली मिर्च और लौंग का भी सहारा ले सकते हैं। हर्बल चाय को पीने से मन-मस्तिष्क में ताजगी का संचार होता है। आयुर्वेद में हर्बल को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए रामबाण दवा है।

इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे बलगम खत्म होने लगता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि चिकन सूप पीने से सर्दी खांसी और जुकाम में आराम मिलता है।

इसके लिए नीम के पत्तों को जूस पिएं। इसके सेवन से संक्रमण को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो डेंगू के मरीजों के लिए नीम के पत्ते रामबाण दवा है।

अगर आपको हल्दी-दूध पसंद नहीं है, तो हल्दी-पानी का भी सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर्स हमेशा फ्लू, सर्दी खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए हल्दी-दूध पीने की सलाह देते हैं।

आंवले के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस दूर होता है। आंवले में विटामिन-ए और सी पाया जाता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं।

इसमें बाजार और घर में बनने वाली सभी ऑयली और फ्राइड चीज़ें शामिल हैं। साथ ही कैफीन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तीखे और चटपटे चीजें और हाई फैट फूड्स बिल्कुल न खाएं। ऑयली और फ्राइड फूड्स से दूर रहें।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, действующие премия коды 1хбет во время регистрирования

Актуальные премия коды нужно найти во отрасли «Акции» возьмите веб сайте али во подвижном приложении 1xBet. Также промокоды могут являться излиты через партнерские сайтики...

“beste Echtgeld Online Internet Casinos: Alle In Ihrer Casino Liste【2025】

Im Online Casino Echtgeld Setzen: Beste Anbieter 2025"ContentDie Lukrativsten Echtgeld-boni 2025 Internet Marketing VergleichWas Sind Expire Beliebtesten Spielautomaten Inside Deutschland? Welches Ist Perish Beste...

Jak usunąć konto Slottica i uniknąć problemów z obsługą klienta

Jak usunąć konto Slottica i uniknąć problemów z obsługą klientaUsunięcie konta Slottica jest procesem stosunkowo prostym, jednak wymaga odpowiedniego podejścia, aby uniknąć problemów z...

You Internet casino Reviews 2025

Talking about extremely popular as the also individuals who play desk video game can be open added bonus dollars that have ports and use...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here