ये उपाय आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे साथ ही आंखों की जलन और सूखेपन को भी दूर करेंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

आंखों की जलन और सूखेपन को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको जलन और ड्राइनेस से तो राहत मिलगी, साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी।

Image by silviarita from Pixabay

ज्यादा देर तक फोन चलाने या कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करने से उसकी लाइट का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों को थकावट होने लगती है और इसके कारण कभी-कभी जलन भी होने लगती है। आज के वक्त में घंटों कम्प्यूटर पर बैठकर काम करना या फिर फोन में लगे रहना आंखों को नुकसान पहुंचाता है। कम्प्यूटर पर लगातार काम करने की वजह से हम अपनी पलकें बहुत कम झपकाते हैं, इसकी वजह से आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है।

आंखों की समस्याओं को दूर करता है ‘आंवला’:

आंखों की रोशनी बढ़ाने और समस्याओं को दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का जूस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्तोत्र है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आंखों का व्यायाम करें:

आईये जानें कैसे करेंगे ये व्यायाम; एक बार दांयी और फिर बांयी ओर देखें और इसी तरह से अपनी आंखों को दोनों दिशाओं का तरफ घुमाते हुए देखें। पहले अपनी आंखों को क्लॉकवाइज (घड़ी की दिशा में) घुमाएं। उसके बाद एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। अपनी आंखों को आराम देने के लिए बीच में झपका भी सकते हैं। ये व्यायाम कुछ सेकेंड तक करें। अपनी पलकों को 20-30 सेकेंड के लिए जल्दी-जल्दी झपकाएं। जिस तरह से शरीर के हर हिस्से को व्यायाम की जरुरत होती है, उसी तरह से आंखों का भी व्यायाम करना चाहिए। इससे आपकी आंखों में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसके लिए पहले सीधे बैठकर सामने की ओर देखना होगा.

आंखों के लिए अच्छे होते हैं ‘सौंफ’ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट:

इसके लिए बड़ी सौंफ, चीनी और बादाम को एक साथ मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसे लगभग 40 तक लेने के बाद आपको लाभ नजर आने लगेगा। सौंफ कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आंखों में मुख्यत: होने वाले रोग मोतियाबिंद की होने की गति को कम करते हैं। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ होती हैं।

बादाम का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए होता है कारगर:

इसके लिए रात को पानी में बादाम भिगो कर रख दें। इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर दूध में डालकर खाएं कुछ महीनों तक ऐसा करने से आपको दृष्टि मे सुधार दिखेगा। बादाम खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytania

Slottica co to jest oraz jakie są najczęściej zadawane pytaniaSlottica to popularna platforma hazardowa online, która zdobywa coraz większą popularność w Polsce i na...

Казино Дэдди: доступно Зеркало Официального Сайта

Дэдди Казино Daddy Casino ᐈ Официальный Сайт Игрового Клуба же Слотами Онлайн"ContentМобильная ВерсияПополнение Счета Daddy Казино И Вывод материальнопроизводственныхПриветственные Бонусы и Акции Daddy ⚡️Личный...

Pin Up Casino Online Trkiye.2654

Pin Up Casino Online Türkiye ▶️ PLAY ...

казино онлайн 2025 где получить самые крупные выигрыши.624 (2)

Эксклюзивный рейтинг казино онлайн 2025 - где получить самые крупные выигрыши ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here