न्यूट्रिशन वैल्यू चार्ट के साथ जानिए नाश्ते में पीनट बटर सैंडविच और वेज सैंडविच में से किसका सेवन करना चाहिए…

- Advertisement -
- Advertisement -

आखिर दोनों किस्म के सैंडविच में फर्क क्या है….? पीनट बटर और जैम सैंडविच है हेल्दी विकल्प या फिर वेज सैंडविच?

Source: Facebook

दोनों ब्रेकफास्ट आप्शन में ब्रेड का ही इस्तेमाल होता है। सैंडविच का प्रयोग एपिटाइज़र के तौर पर आम है। दूसरी तरफ जैम और पीनट बटर सैंडविच का प्रयोग भी स्वाद बदलने के लिए आजकल काफी किया जाने लगा है।

तो सही आप्शन है………??

वेज सैंडविच:

इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए सैंडविच में चीज़ का इस्तेमाल कम करें। मल्टी ग्रेन ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करने से यह ज्यादा लाभदेह हो जाएगा। आप चाहें तो भरावन में स्प्राउट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं जिससे आपको प्रोटीन मिल सके। इसमें कम कैलरी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। सब्जियां, धनिया, टमाटर, पुदीना या धनिया की चटनी से बने वेज सैंडविच स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं और इसका सेवन करने से पेट भी अच्छी तरह भर जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और वसा भी कम होते हैं। यह पौष्टिकता के लिहाज से बेहतर है।

पीनट बटर और जैम सैंडविच, नहीं रहेगा सही आप्शन….

इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। ब्रेड का चयन करते समय मैदे के बजाय होल व्हीट ब्रेड चुनें। 100 ग्राम पीनट बटर में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन और 40 ग्राम वसा होते हैं। इसमें कैलरी बहुत ज्यादा होती है। स्वाद के लिए कभी-कभार तो ठीक है, लेकिन रोजाना के लिए नहीं। पीनटर बटर यानि मूंगफली से बने बटर में वसा की मात्रा ज्यादा होती है। क्योंकि इसे बनाने के लिए भरपूर मात्रा में चीनी और मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ जैम में फलों के बजाय सिर्फ फ्लेवर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिहाज से सही नहीं होते हैं। इससे बचने के लिए ऐसे जैम का सेवन करें, जिन्हें बनाने के लिए फलों का इस्तेमाल किया गया है।

न्यूट्रिशनल वैल्यू चार्ट (प्रति सैंडविच):

वेज सैंडविच:

कैलरी- 204.3, कुल वसा- 2.9 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल- 1.0 मिग्रा, डाइटरी फाइबर- 5.2 ग्राम, चीनी- 3.8 ग्राम, सोडियम- 361.5 मिग्रा, पोटैशियम- 639.8 मिग्रा, कार्बोहाइड्रेट- 39.5 ग्राम, प्रोटीन- 9.0 ग्राम.

पीनट बटर व जैम सैंडविच:

कैलरी- 349, कुल वसा- 16 ग्राम, प्रोटीन- 13 ग्राम, डाइटरी फाइबर- 4 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 39 ग्राम, कोलेस्ट्रॉल- 0.5 मिग्रा, सोडियम- 407 मिग्रा, चीनी- 14 ग्राम.

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Poultry Street Software Remark: Benefits and drawbacks Told me Simplesa

So it dynamic gambling model assurances your obtained’t tire of the game too-soon. Full, Poultry Path shines because the a persuasive gambling possibilities, specifically...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APK

المكافآت الحصرية المتاحة من خلال تطبيق 1xbet APKيعتبر تطبيق 1xbet APK واحدًا من أفضل الطرق للاستمتاع بالعروض الحصرية والمكافآت المتنوعة التي تقدّمها منصة 1xbet...

“Finest Online Casinos Australia 2025 Aus Internet Casinos Reviewed

Best Online Casino Down Under 2025 Real Money Casino GuideContent#6 Vegasnow Casino – Large Variety Of GamesWhat Responsible Gambling Methods Should I Comply With?...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here