शुरुआत में ही आपको बता दें कि अनानास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं और हमारे शरीर को रोगों से बचाते भी हैं। इसका रोजाना सेवन शरीर के लिए और भी कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं अनानास के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): जैसे कि आप सभी इस बात पर सहमत होंगे कि अनानास एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है, जो साथ में सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें न केवल खट्टे-मीठे स्वाद का खजाना छिपा हुआ है बल्कि यह स्वास्थ्य लाभ से जुड़े गुणों का भंडार भी है। यह फल विटामिन ए और सी से लेकर एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और फोलेट से भरपूर है।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो अनानास का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अनानास के नियमित रूप से सेवन से उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है और इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है।
इससे आप अधिक खाना खाने से बच जाते हैं और वजन कम होने की संभावना बढ़ जाती है। अनानास को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा उच्च होती है, जो लंबे समय तक पेट को भरा-भरा रखती है।
अनानास के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, इसके सेवन से पाचन क्रिया में सुधार तो आता ही है, साथ ही यह लूज मोशन की समस्या को दूर करने में भी कारगर है।
अनानास आंखों के लिए भी लाभदायक होता है, क्योंकि यह विटामिन-ए से समृद्ध होता है। अनानास को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, यह मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत है और इसका निम्न स्तर हड्डियों की विकृति और हड्डियों के नुकसान से जुड़ा हुआ है।