जिनमे कुछ तो असर करते हैं और कुछ बेअसर होकर रह जाते हैं। लेकिन अगर आप बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो ग्लिसरीन आपकी मदद कर सकता है। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए बाजार में मिलने वाली ये साधारण सी चीज जादू की तरह काम करती है। तो चलिए जानें इसे लगाने का सही तरीका।

राष्ट्र आजकल (लाइफ स्टाइल डेस्क): बालों के टूटने, झड़ने से तो बहुत सारी लड़कियां परेशान रहती हैं। वहीं कुछ की समस्या रूखे और बेजान बाल भी होते हैं। ऐसे में इनसे निपटने के लिए बहुत सारे नुस्खे बताए जाते हैं।
ग्लिसरीन का इस्तेमाल सर्दियों में त्वचा को नर्म और मुलायम करने के लिए किया जाता है। यहीं काम वो बालों पर भी करता है। ग्लिसरीन बाजार में बहुत आसानी से मिल जाता है। ग्लिसरीन त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और उसे खोने नहीं देता।
ग्लिसरीन टूटते बालों को रोकने में भी मदद करता है। साथ ही स्कैल्प को हाइड्रेट करने के साथ रूसी होने से रोकता है। ग्लिसरीन इतना असरदार होता है कि अगर किसी के बाल रूखे, कर्ली और फ्रिजी हो तो ये उनको भी सिल्की बना देता है। वैसे इसे साधारण बालों पर भी लगाया जा सकता है।
ग्लिसरीन लगाने के कई तरीके हैं। अगर आपके बालों में रूखेपन की शिकायत है तो इसे कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके दस मिनट बाद साफ पानी से बालों को धो लें। ये बालों को मुलायम और शाइनी बनाने में मदद करता है। इसके लिए शैंपू के बाद ग्लिसरीन में कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर बालों पर लगा लें।
वहीं अगर रूसी या फिर दो मुंहे बालों की समस्या परेशान करती है तो एक बार ग्लिसरीन को बालों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में रूसी का सफाया हो जाएगा। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। रूसी के लिए ग्लिसरीन में कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं।