सर्दी जुकाम से महफूज रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करता है मुनक्का, जानिए फायदे

- Advertisement -
- Advertisement -

सर्दी के मौसम में मुनक्का बेहद मुफीद है। मुनक्का आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसे अंगूर को सुखा कर बनाया जाता है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है। सर्द मौसम में ये ना सिर्फ आपकी बॉडी को गर्म रखता है, बल्कि आपको सर्दी जुकाम और वायरल से भी महफूज रखता है।

Source: Instagram

राष्ट्र आजकल (लाइफस्टाइल डेस्क): सर्द मौसम शुरू होते ही मौसमी बीमारियां दस्तक देना शुरू कर देती है। मौसम बदलने का असर सेहत पर जल्द दिखने लगता है। इस मौसम में पेट के रोग, सर्दी-जुकाम और वायरल जोरों पर रहता है, अगर खान-पान दुरूस्त रखा जाए तो इन मौसमी परेशानियों से महफूज रहा जा सकता है।

मुनक्का स्वाद में जितना अच्छा है उतने ही उसके फायदे भी है। आइए जानते हैं कि मुनक्का कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन ई, फास्फोरस, मैग्नीशियम, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और सेलेनियम की बहुत अधिक मात्रा होती है। मुनक्का सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।

कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बहुत जरूरी है। सर्द मौसम में सर्दी जुकाम या वायरल परेशानी का सबब बन सकता है, इसलिए आप मुनक्के का सेवन करके अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करें। आप दिन में पांच मुनक्के का सेवन कर सकते है।

मुनक्के में एंटीबैक्ट्रियल गुण पाए जाते हैं जो सर्दी जुकाम को कंट्रोल करने में मददगार है। आप रोजाना पांच मुनक्का दुध में उबाल कर पी सकते हैं। याद रखें कि मुनक्का के बीज निकाल कर ही उन्हें उबालें।

मुनक्के में मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है। महिलाओं में न्यूट्रिशन्स की कमी की वजह से एनिमिया की बीमारी हो जाती है। एनिमिया से बचना है तो मुनक्का खाएं। मुनक्का में मौजूद आयरन, विटामिन बी और कॉपर एनीमिया को दूर करता है।

मुनक्का दांतों को बैक्ट्रिया से बचाता है और दांतों की हिफाजत करता है। मुनक्के में ओलेक्नोलिक एसिड होता है, जो दांतों को डैमेज होने से बचाता हैं साथ ही दांतों की कैविटी भी दूर करता है।

मुनक्के में फाइबर होता है जो पेट को ठीक रखता है। रात को सोने से पहले 5 मुनक्का खाने से कब्ज और गैस की बीमारी से निजात पाई जा सकती है।

- Advertisement -

Latest news

Казино – Официальный сайт Pin Up Casino Входи и играй.1047

Пин Ап Казино - Официальный сайт Pin Up Casino | Входи и играй ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Is Plinko Real Money? BGaming Slot Plinko UK Review

 Plinko by BGaming has rapidly gained popularity among online casino players in the UK, blending nostalgic arcade excitement with modern gambling thrills. This review...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here