बीएचईएल स्थित बजरंग मार्केट में स्थित एक कुएं का है। यहां के व्यापारियों ने आरोप है कि नगर निगम ने करीब 50 साल पुराने कुएं को मिट्टी डालकर खत्म कर दिया। यह तब है, जबकि यह कुआं पचास सालों में कभी नहीं सूखा था।

भोपाल(राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): भले ही भोपाल नगर निगम शहर में बावड़ियों, कुओं या पुराने जलस्रोतों के संरक्षण का दावा करे, लेकिन हकीकत यह है कि इन्हें बर्बाद भी निगम ही कर रहा है।
बजरंग मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नेहरा ने बताया कि बाजार परिसर स्थित मंदिर के पास नगर निगम द्वारा बीते दो-तीन दिनों से मिट्टी डालकर समतलीकरण का काम किया जा रहा था।
सोमवार दोपहर भी काम जारी था। दोपहर तीन बजे व्यापारियों ने देखा कि कुएं को मिट्टी डालकर खत्म कर दिया गया। यहां के कई छोटे दुकानदार कुएं के पानी का उपयोग बर्तन धोने व साफ-सफाई में करते थे। क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह में माता पूजन भी इसी कुएं पर किया जाता था। कुआं 40 फीट से भी ज्यादा था।
दोपहर 12 बजे यहां व्यापारियों ने नगर निगम के दो डंपर व एक जेसीबी मशीन को काम करते देखा देखा था। डंपर भी मिट्टी से भरे हुए थे। मामले की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को दी गई है। बताया जा रहा है कि मार्केट के ही कुछ व्यापारियों की सहमति से इस कुएं को खत्म करवाया गया है। हांलाकि मामले में किसी भी व्यापारी का नाम सामने नहीं आया है।