किसान सम्मान निधि योजना: भोपाल में किसानों को अब 10 हजार रुपये सम्मान निधि के साथ शून्य ब्याज पर कर्ज भी मिलेगा

- Advertisement -
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे गरीब कल्याण सप्ताह के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि राज्य के पात्र किसानों को सालाना 10 हजार रुपये सम्मान निधि दी जाएगी। अभी केंद्र सरकार की ओर से देशभर के किसानों को 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। MP सरकार इसमें 4000 रुपये और मिलाकर किसानों को सम्मान निधि देगी।

Source: Facebook

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): राज्य ब्यूरो। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य सरकार ने किसानों के लिए अपना खजाना खोल दिया है।

भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 63 हजार किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सहकारी बैंकों को कर्ज माफी की बकाया राशि भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को 800 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को शून्य ब्याज पर कर्ज देने का काम जारी रहेगा। इसमें पशुपालक और मत्स्य पालकों को भी जोड़ा जाएगा।

पिछली सरकार ने फसल बीमा के 2200 करोड़ रुपये का अंशदान जमा नहीं किया था। हमने सरकार में आते ही बीमा कंपनियों को राज्यांश दिया और किसानों को 3100 करोड़ रुपये का फसल बीमा दिलाया। इसके बाद 4600 करोड़ रपये से ज्यादा का फसल बीमा हाल ही में 22 लाख से ज्यादा किसानों को दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण खजाने की स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं कि पैसा नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विधेयकों को लेकर किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। देश में कोई भी मंडी बंद नहीं होगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था बंद होगी। मंडियों में अनाज की खरीद बिक्री का काम पहले की तरह चलता रहेगा। पीएम मोदी ने देश में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रावधान किए हैं, जो स्वागतयोग्य हैं।

किसानों को यह अधिकार क्यों नहीं मिलना चाहिए कि वे मनमर्जी से उपज बेच सकें। सरकार इस बात की गारंटी देती है कि कोई भी व्यापारी किसान का पैसा लेकर भाग नहीं सकता। यह कानून किसानों के हित में है। हम विरोध करने वालों का विरोध करते हैं। उन्होंने किसानों से पूछा कि यदि कोई आपके घर या खेत से ही अनाज खरीदकर ले जाए तो यह फायदे का सौदा हुआ या नहीं।

किसानों से बोला गया कि दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, लेकिन इसमें पेंच फसा दिए कि किसी को लाभ ही नहीं मिल पाया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलनी है। सहकारिता आंदोलन का दुरुपयोग भी बहुत हुआ है। पिछली सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की, पर यह छलावा साबित हुई। इसके नाम पर सहकारिता की गर्दन काट दी। प्रदेश के सहकारी बैंकों को 15 सौ करोड़ रुपये नहीं दिए गए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि विधानसभा के रिकॉर्ड में कर्ज माफी के आंकड़ों से जाहिर होता है कि भाजपा छह महीने से लगातार झूठ बोल रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान कर्जमाफी पर पहले दिन से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया झूठ बोलते रहे हैं। अब उन्हें माफी मांगना चाहिए। 28 विस सीटों के उपचुनाव की सरगर्मी के बीच मप्र सरकार ने माना है कि राज्य के करीब 27 लाख किसानों के 11,500 करोड़ रुपये के कर्ज माफ हुए हैं। सोमवार को संपन्न विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस विधायकों-बाला बच्चन और जयवर्धन सिंह के लिखित सवालों के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी। इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की घेराबंदी की।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet

คู่มือทีละขั้นตอนในการถอนเงินรางวัลจาก 1xbetในบทความนี้เราจะพาคุณไปรู้จักกับขั้นตอนการถอนเงินรางวัลจาก 1xbet อย่างละเอียดและง่ายต่อการทำตาม ไม่ว่าคุณจะเป็นผู้เล่นมือใหม่หรือมือเก่าก็สามารถดำเนินการถอนได้อย่างมั่นใจและปลอดภัย 1xbet เป็นแพลตฟอร์มพนันออนไลน์ที่มีระบบถอนเงินรวดเร็ว รองรับหลายช่องทาง และมีความน่าเชื่อถือสูง ด้วยวิธีการที่ถูกต้องจะช่วยให้คุณรับเงินรางวัลได้โดยไม่มีปัญหา พร้อมรับรองความสะดวกสบายและปลอดภัยสำหรับผู้ใช้งานทุกคนทำความเข้าใจกับนโยบายการถอนเงินของ 1xbetก่อนที่คุณจะเริ่มถอนเงิน สิ่งสำคัญคือต้องเข้าใจนโยบายและข้อกำหนดเกี่ยวกับการถอนเงินของ 1xbet เพื่อให้กระบวนการเป็นไปอย่างราบรื่น ทั้งนี้ 1xbet มีข้อกำหนดที่ชัดเจนในเรื่องของจำนวนเงินถอนขั้นต่ำ การยืนยันตัวตน และช่องทางการถอนเงินที่รองรับ นอกจากนี้ยังมีเงื่อนไขเกี่ยวกับโบนัส เช่น หากคุณได้รับโบนัสมาต้องทำยอดเทิร์นโอเวอร์ให้ครบก่อนที่จะสามารถถอนเงินรางวัลได้ การทำความเข้าใจในรายละเอียดเหล่านี้...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here