प्रधानमंत्री आवास योजना: प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार लगभग 1.75 लाख परिवारों को योजना से मिला घर, मप्र में सैकड़ों घर 45 से 60 दिन में बन गए

- Advertisement -
- Advertisement -

मप्र में भी 1300 किमी का काम पूरा हो गया है। देश के 6 लाख गांव में ऑप्टिकल फायबर बिछाने के लक्ष्य के मुकाबले 2.5 लाख गांवों में यह काम पूरा हो गया है। इससे सरकारी सेवाएं बेहतर हो रही हैं। ‘गृह प्रवेशम्’ पर मोदी ने कहा कि पीएमएवाय को अनावश्यक सरकारी दखल से बचाकर इन्द्रधनुषी स्वरूप दिया गया है। इस वर्ष त्योहारों की खुशियां ज्यादा होंगी। योजना में आमतौर पर एक मकान के निर्माण में 125 दिन लगते हैं। मप्र में सैकड़ों मकान सिर्फ 45 से 60 दिन में बन गए। यह अपने आप में एक रिकॅार्ड है। यही गति रही तो वर्ष 2022 तक देश के हर परिवार को घर देने के लक्ष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। पहले भी योजनाएं और मकान बने, लेकिन करोड़ों लोगों को घर देने का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ।

Source: Facebook

(राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मप्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाय) ग्रामीण के 1.75 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल कार्यक्रम में उनके घर में गृह प्रवेश कराया। इस दौरान पीएम ने बताया कि देश में 116 जिलों में 19 हजार किलोमीटर में ऑप्टिकल फायबर का जाल बिछा दिया गया है।

आवास योजना में पहले बने घरों में लोग शिफ्ट नहीं होते थे। पुराने अनुभव देखे गए और नई सोच से योजना लागू की गई। उन्होंने हितग्राहियों से कहा अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी सजग रहें।

यह सजगता और सक्रियता आपको आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का पथ प्रशस्त करेगी।
सिंगरौली जिले के बेढन की ग्राम पंचायत गडेरिया के प्यारेलाल यादव से पीएम ने पूछा कि कहीं लेन-देन तो नहीं करना पड़ा, बैंक के कितने चक्कर काटे। इस पर यादव ने बताया कि बिना चक्कर काटे समय पर किश्त हमारे खाते में आती रही और तकनीकी मार्गदर्शन भी मिला। घर फ्लायी एश (राखड़) की ईटों से बनाया है। यह सस्ता भी पड़ा और अधिक मजबूत भी है।

ग्वालियर के नरेंद्र बोले- धारा 370 हो या तीन तलाक या आवास, आपने खूब काम किया मोदी ने पूछा- क्या चुनाव लड़ने का इरादा है

धारा 370 हो या तीन तलाक हो या आवास के माध्यम से गरीब जनता का सहयोग हो, आपने खूब काम किया है। इस पर चुटकी लेते हुए माेदी ने कहा- नरेंद्र जी क्या चुनाव-उनाव लड़ने का इरादा है। ज्योतिरादित्य जी ने सुन लिया है सारा। गौरतलब है कि कार्यक्रम से ज्याेतिरादित्य सिंधिया भी जुड़े हुए थे। नामदेव ने बताया कि कच्चे मकान में उनके बेटे की सांप के डंसने से मृत्यु हो गई थी। अब समझ नहीं आ रहा कि वह गम बड़ा था या यह खुशी बड़ी है। ग्वालियर जिले की भितरवार जनपद के ग्राम भौरी के नरेंद्र नामदेव ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि आप तो देश की सेवा के लिए समर्पित हैं।


मोदी ने धार के अमझेरा के गुलाब सिंह आदिवासी से स्थानीय बोली में पूछा कि घर बनावा में कई आफत तो नी आई। उन्होंने कहा- नी आई। गुलाब के बेटे मेरु ने बताया कि उन्होंने हलमा परंपरा से मकान बनाया है। इसमें गांव के लोग मिलकर मकान बनाते हैं और मकान मालिक शाम को सबको भोजन कराता है। मोदी ने कहा कि यह अनोखी मिसाल है।


कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुरैना से जुड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने इस योजना का वार्षिक लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब तक 17 लाख मकान बने हैं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए सवा करोड़ लोगों ने प्री-रजिस्ट्रेशन करवाया, जो योजना के प्रति जनता के उत्साह का प्रतीक है।

- Advertisement -

Latest news

Plinko Casino Game Online – Play for Fun or Real Money.337

Plinko Casino Game Online - Play for Fun or Real Money ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Plinko Casino Game Online – How to Play and Win.327

Plinko Casino Game Online - How to Play and Win ...

Wettanbieter Unter Abzug Von Oasis: Wie Koennte Man Sie Within Deutschland Finden?

Beste Wettanbieter Ohne Palmeral 2025 Sportwetten Ohne OasisWelche Lizenzbehörden für perish Wettanbieter ohne deutsche Lizenz in Europa zuständig sind, seht ihr hier. Besitzt...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1983

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet Giri rsmi sayt.17986 (2)

Mostbet AZ - bukmeker ve kazino Mostbet - Giriş rəsmi sayt ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here