भोपाल: उपचुनाव में भाजपा को चौंका सकते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के परिणाम…

- Advertisement -
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के आंतरिक विश्लेषण को अंतिम नहीं माना जा सकता, लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सिंधिया के प्रभाव वाले क्षेत्र में पार्टी को नुकसान की आशंका यदि सही साबित हुई तो मध्य प्रदेश में भाजपा की राजनीति का अलग दौर शुरू होगा।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद भाजपा की कोर टीम ने नतीजों को लेकर पार्टी स्तर पर विश्लेषण किया है। इसमें भाजपा इस बात के लिए आश्वस्त है कि पार्टी की जीत पक्की है। हालांकि विश्लेषण में यह तथ्य भी सामने आया है कि भाजपा को ग्वालियर-चंबल संभाग में परिणाम पार्टी को चौंका सकते हैं। यह राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र है।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने एक हिचक यह भी थी कि भाजपा में आने से पहले दशकों तक जिन नेताओं को भला-बुरा कहा गया, अब उनके लिए जनता से वोट किस तरह मांगें? सूत्रों का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान कई जगह इस तरह के प्रसंग आए, जब मतदाताओं ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से प्रति प्रश्न किए कि जिन्हें आप अब तक बुरा कहते थे, अब वे अच्छे कैसे हो गए? इस तरह के सवालों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए असहज स्थिति पैदा की। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस से भाजपा में आए जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया, उनकी पार्टी में स्वीकार्यता को लेकर शुरू से ही असमंजस था।

पार्टी के आंतरिक विश्लेषण की आशंका सही साबित हुई तो सिंधिया के लिए आगे की राह प्रभावित होगी। सिंधिया समर्थकों की शत-प्रतिशत जीत का दबाव सिंधिया पर पहले से है। यदि उनके समर्थकों में से जीतने वालों की संख्या कम होगी तो प्रदेश की राजनीति में उनका रसूख प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि पार्टी नेता खुले तौर पर आंतरिक विश्लेषण में सिंधिया के गढ़ में हार के डर जैसी बात को सिरे से खारिज कर दावा कर रहे हैं भाजपा अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगी।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Compare Online Casinos in Malaysia.274

Compare Online Casinos in Malaysia ▶️ PLAY ...

See The new Online casinos August 2025’s Newest Websites

Of many participants have common commission procedures, when it’s Bitcoin, Visa, or someone else. When you're the fresh gambling enterprises usually offer some payment...

pin-up 360: İdman analizində tam dairəvi yanaşma

pin-up 360 və idman analitikası Mənim kimi idman analitiki üçün pin-up 360 anlayışı yalnız platforma deyil, həm də oyunçu və komanda performansını dairəvi şəkildə qiymətləndirmə...

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland Wettmrkte.1470

Wettanbieter ohne OASIS Deutschland - Wettmärkte ▶️ SPIELEN ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here