भोपाल: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री चौहान और सिंधिया समेत कई नेताओं पर कार्रवाई की मांग…

- Advertisement -
- Advertisement -

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले 22 विधायकों के मामले को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लोकायुक्त एनके गुप्ता से मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता और विश्वास सारंग ने कांग्रेस के 22 विधायकों को प्रलोभन देकर चुनी हुई सरकार को गिराने का काम किया। इसके ऐवज में न सिर्फ सभी पूर्व विधायकों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया बल्कि 12 को मंत्री भी बनाया।

सिंह ने शपथ पत्र के साथ की शिकायत में कहा कि योजनाबद्ध तरीके से 22 विधायकों को मध्य प्रदेश के बाहर ले जाया गया और किसी से मिलने नहीं दिया गया। यह प्रदेश में पहली बार है कि 14 ऐसे व्यक्तियों को मंत्री बनाया गया है, जो विधायक भी नहीं हैं। इससे साफ है कि ये सभी विधायक, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा नेता सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रहे थे।

उन्होंने मांग की है कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए इस तरह के कार्य करवाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, उमाशंकर गुाा, सुदर्शन गुाा, विश्वास सारंग सहित पूर्व विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

शिकायतों के निपटारे में तहसील सिकंदरपुर तीसरी बार रहा अव्वल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया (यूपी)आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में सिकंदरपुर तहसील ने एक बार फिर...

महिला समानता के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जन चेतना रैली का आयोजन

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/बैरसिया दिनांक 10/10/2024 को थाना गुनगा जिला भोपाल मे शा.स्कूल गुनगा बैरसिया पर थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा...

बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा का महत्वाकांक्षी यूरोपा क्लिपर मिशन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I ब्रहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा पर जीवन की संभावना की तलाश करने के लिए नासा ने सोमवार...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here