बिहार: आज BJP जारी कर सकती है प्रत्‍याशियों की सूची, NDA में सीट शेयरिंग की घोषणा भी संभावित..

- Advertisement -
- Advertisement -

बीजेपी मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा कर देगी। बताया जा रहा है कि विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के महागठबंधन (Mahagathbandhan) छोड़ने के बाद एसे एनडीए में शामिल करने के लिए पार्टी के अध्‍यक्ष मुूकेश साहनी (Mukesh Sahani) की बीजेपी नेतृत्‍व से बात ल रही है। बीजेपी के प्रत्‍याशियों की घोषणा में विलंब को इसी से जोड़ा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी के हाथों से कई सीटें निकल गईं हैं। जबकि, कई कद्दावर नेताओं के टिकट कट गए हैं तो कुछ के टिकट तय लग रहे हैं। बीजेपी नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट शेयरिग की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आज दोनों पार्टियों के नेता गठबंधन व सीटों का औपचारिक ऐलान भी कर देंगे।

Source: Twitter

पटना: Bihar Assembly Election 2020: राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) ने पहले चरण के चुनाव के अपने प्रत्‍याशियों (Candidates) की घोषणा कर दी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्‍याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। अब नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगी हैं।

वीआइपी को एलजेपी वाली सीटों पर एडजस्‍ट किया जा सकता है। विदित हो कि एलजेपी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व को अस्‍वीकार करते हुए बिहार में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। जेडीयू के 122 और बीजेपी के 121 सीटें मिली हैं। एनडीए में शामिल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (HAM) को जेडीयू अपने खाते से सीटें देगा। अगर महागठबंधन छोड़ने वाली वीआइपी की एनडीए में एंट्री हो जाती है तो उसे बीजेपी अपने खाते से सीटें देगी।

बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों पर सहमति बनी है। साथ ही कई बुजुर्ग विधायकों के टिकट कट गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में करीब 70 बीजेपी प्रत्‍याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है। अब पार्टी मंगलवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

इस बीच जेडीयू की सूची के आधार पर लग रहा है कि बीजेपी की कई सीटें उसके खाते में चली गई हैं। साथ ही कई बीजेपी नेताओं के टिकट कट या फंस गए हैं। झाझा से सीटिंग विधायक रविंद्र चरण यादव का टिकट फंसता दिख रहा है।

पिछली बार दिनारा से प्रत्‍याशी रहे राजेंद्र सिंह का टिकट भी कटता दिख रहा है। सूर्यगढ़ा से प्रेमरंजन पटेल, नोखा से रामेश्‍वर चौरसिया, आरा से संजय टाइगर, अमरपुर से मृणाल शेखर तथा बेलहर से संजय यादव के टिकट भी कटते नजर आ रहे हैं। ये सभी सीटें जेडीयू के खाते में चली गईं हैं।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी की सूची में जमुई से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह और राम नारायण मंडल जैसे चेहरे शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी को मिली सीटों में बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, विक्रम, आरा, शाहपुर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, सासाराम, डेहरी, काराकाट, अरवल, गोह, कुटुम्बा, औरंगाबाद, गुरूवा, गया, वजीरगंज, रजौली, वारसिलीगंज व जमुई शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने बिहार में किसी भी मंत्री का टिकट नहीं काटा है। बताया जा रहा है कि रामनारायण मंडल बांका से, प्रेम कुमार गया से, ब्रजकिशोर बिंद चैनपुर से, प्रमोद कुमार मोतिहारी से, राणा रणधीर सिंह मधुबन से, विजय सिन्हा लखीसराय से, कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी से तथा नंदकिशोर यादव पटना साहिब से प्रत्‍याशी बनाए जा सकते हैं।

- Advertisement -

Latest news

The Advancement of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Advancement of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Starting from its 1998 rollout, Google Search has evolved from a elementary keyword...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.20627

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Matched Betting Spreadsheet Free Download & Guide To Use

Matched Betting Spreadsheet Free Download & Guide To Use “When performance is measured, performance improves…” By reviewing your past bets, you can identify mistakes or...

Betpark online casino Trkiye para ekme ilemleri.1203

Betpark online casino Türkiye - para çekme işlemleri ▶️...

Рассмотрение новых игорных заведений с простым входом через гаджеты.

Рассмотрение новых игорных заведений с простым входом через гаджеты. В последние годы современные гэмблинг-платформы с простым доступом через смартфоны становятся все более привлекательными среди геймеров....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here