इंदौर: भाजपा उम्मीदवार पहुंचे उप चुनाव के जनसंपर्क पर, अधूरी सड़कें याद दिलाई मतदाताओं ने

- Advertisement -
- Advertisement -

रहवासियों ने पूर्व मंत्री को याद दिलाया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने महालक्ष्मी नगर की मास्टर प्लान की अधूरी सड़क के निर्माण का वादा किया था। यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। इस पर सिलावट कुछ देर के लिए असहज हो गए, लेकिन फिर जवाब दिया कि अभी चुनाव सामने है। मतदान होने और चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद इस समस्या का निराकरण जरूर कराएंगे।

Source: Facebook

इंदौर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधी): शहर में बायपास रोड स्थित एक टाउनशिप काउंटी वॉक में जनसंपर्क के लिए पहुंचे सांवेर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट का पाला अपनी ही एक पुरानी घोषणा से पड़ गया।

महालक्ष्मी नगर विकास रहवासी संस्था की ओर से ब्रजेश तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार सिलावट से चर्चा की कि महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर और निपानिया होते हुए बायपास रोड को जोड़ने वाली यह मास्टर प्लान सड़क क्षेत्र की कई और कॉलोनियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसके निर्माण के लिए आपने वादा किया था कि जल्द ही इसका निर्माण होगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया है। इसमें काफी विलंब हो रहा है।

चुनाव होने के बाद इस मामले का निराकरण तत्परता से किया जाएगा। दरअसल, शहर के पूर्वी रिंग रोड पर बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने से महालक्ष्मी नगर, साईंकृपा कॉलोनी, तुलसी नगर और निपानिया से होते हुए जाने वाली यह फोरलेन सड़क मास्टर प्लान में शामिल है। करीब 16 साल पहले इसके एक ही हिस्से का निर्माण कर छोड़ दिया गया। चर्चा में

तब से लेकर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क की सुध नहीं ली। इसे लेकर महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, साईंकृपा, सन सिटी, अपोलो डीबी सिटी सहित आसपास की कई कॉलोनियों के रहवासी संघ सड़क निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके अलावा भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया, सांसद शंकर लालवानी आदि ने इस सड़क को बनाने का आश्वासन दिया था। इस संघर्ष में नईदुनिया ने भी रहवासी संघों की आवाज को बुलंद किया था। तब पूर्व मंत्री सिलावट कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में थे।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

1Win Azerbaycan bukmeker Rsmi Veb Sayt.3126

1Win Azerbaycan bukmeker – Rəsmi Veb Saytı ▶️ OYNA ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here