मध्यप्रदेश: पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का हुआ निधन…

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें की कैलाश सारंग भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। वे 87 वर्ष के थे। सारंग 1990 से 1996 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे।

Source: Twitter

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग का मुंबई में निधन हो गया है।उनके पुत्र विश्वास सारंग मप्र सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं।

सारंग का पार्थिव शरीर कल रविवार की सुबह मुंबई से भोपाल लाया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय फिलहाल तय नहीं किया गया है। सारंग पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनका जन्‍म 2 जून 1944 को बरेली जिला रायसेन में हुआ था। मुंबई के बांबे अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

उनकी 2 बार बायपास सर्जरी हो चुकी थी। कैलाश सारंग मीसाबंदी भी रह चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘नरेंद्र से नरेंद्र किताब लिखी थी, इसका विमोचन भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि वे हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक थे। मुझे पिता के समान स्‍नेह, प्‍यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंगजी का देवलोकगमन आज हुआ है। हृदय व्‍यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को अपने श्रीचरणों में स्‍थान दे। भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। भाजपा नेता रामेश्‍वर शर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि में सारंग को भाजपा के असंख्‍य कार्यकर्ताओं का निर्माणकर्ता बताया है। उन्‍होंने कहा कि निधन का पीड़ादायक समाचार सुनकर मन व्‍यथित है।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot with Exciting Chicken Road-Crossing Action.1790

Chicken Road - Online Casino Slot with Exciting Chicken Road-Crossing Action ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Log into Your account

Large levels, including lüks app Precious metal and Noir, were rewards such as flights loans and you may VIP support. These types of software...

Nomad Casino как начать играть в Казахстане.1823

Nomad Casino - как начать играть в Казахстане ▶️...

Pinco casino Trkiyede Trk oyuncular iin frsatlar.795

Pinco casino Türkiye’de - Türk oyuncular için fırsatlar ▶️...

Meilleurs Casinos quelque peu : Des 9 Condition Gaulois s du 2025

Ça pourra sans dire, mais il faut accorder un site de casino proposant la meilleure expérience utilisateur prochain. C’est à affirmer que vous devez exécutif...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here