IPL 2020: आज आखिरी डबल हेडर, पहले पंजाब (KXIP) का मुकाबला चेन्नई (CSK) से; शाम को कोलकाता (KKR) भिड़ेगी राजस्थान (RR) से

- Advertisement -
- Advertisement -

पहले दोपहर 3:30 बजे अबु धाबी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) आमने-सामने होंगी। इसके बाद दुबई में शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला होगा।

Source: Twitter

IPL के 13वें सीजन का आज आखिरी डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। दोनों मुकाबले करो या मरो जैसे हैं।

ऐसे में अगर चेन्नई यह मैच जीत जाती है, तो पंजाब के लिए प्ले-ऑफ के दरवाजे पूरी तरह बंद हो जाएंगे। दिन के पहले मुकाबले में पंजाब को हर हाल में चेन्नई को हराना होगा। पंजाब के 13 मैचों 12 पॉइंट्स हैं। चेन्नई पहले ही प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

दोनों टीमों के 12-12 पॉइंट्स हैं और टॉप-3 टीमों के पॉइंट्स 14 या उससे ज्यादा हैं। ऐसे में दोनों में से जो भी टीम यह मैच हारेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसके बाद शाम को कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाला मुकाबला भी एलिमिनेटर की तरह होगा।

पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे।

दुबई में खेले गए सीजन के 18वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 178 रन बनाए थे। जवाब में ओपनर्स शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने 14 बॉल शेष रहते चेन्नई को जीत दिला दी थी। पिछली बार जब चेन्नई और पंजाब का आमना-सामना हुआ था, तब चेन्नई ने पंजाब को 10 विकेट से हराया था।

राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50-12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कोलकाता ने अब तक 192 में से 98 मैच जीते और 93 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.94% और कोलकाता का 51.83% रहा। राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 160 मैच खेले, जिसमें 81 जीते और 77 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 178 मैच खेले हैं। 105 में उसे जीत मिली और 72 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 1 मैच बेनतीजा रहा। दूसरी ओर, पंजाब ने अब तक 189 मैच खेले। उसने 88 जीते और 101 हारे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा 59.60% है। वहीं, लीग में पंजाब का सक्सेस रेट 46.03% है।

- Advertisement -

Latest news

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...

официальный журнал а также оформление в игорный дом

Аутсайд Сергей с Усть-Каменогорска играет получите и распишитесь дебаркадеру 3 месяца. Вспрыскивает стабильную занятие слотов вдобавок добросовестные выплаты, же полагает недостаточным противоположность настольных игр....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here