IPL: आज डबल हेडर में हैदराबाद(SRH) भिड़ेगी कोलकाता(KKR) से,शाम को पंजाब(KXIP) का मुकाबला होगा मुंबई(MI) से

- Advertisement -
- Advertisement -

लगातार दो मैचों में हार का सामना करने के बाद हैदराबाद और केकेआर हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगी।

Source: Twitter

आईपीएल के 13वें सीजन में आज छठवां डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले मैच में दोपहर 3.30 बजे अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी।

लीग के इतिहास में अब तक विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368) और रोहित शर्मा (5149) ही 5 हजार का आंकड़ा छू सके हैं। पहले मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के पास आईपीएल में 5000 रन पूरे करने का मौका होगा। वे इस आंकड़े से सिर्फ 10 रन दूर हैं।

उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेल का नबंर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन के 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं।

पंजाब 8 में से 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 8वें नंबर पर है। मुंबई 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर काबिज है। आज के दूसरे मुकाबले में फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। सीजन में लगातार 5 मैच हारने के बाद पंजाब ने पिछले मैच में बेंगलुरु को हराया था। वहीं, मुंबई ने केकेआर के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 में से 3 मैच जीतकर केकेआर के नीचे यानी 5वें नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 8 में से 4 मुकाबले जीते हैं। टीम 8 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।

वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

- Advertisement -

Latest news

रतलाम जिले के आलोट में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिरी, उसे बचाने के लिए उसका...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी ने एफआईआर दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी घुघरी को आवेदन दिया

राष्ट्र आजकल / हीरा सिंह उईके / मंडला। विगत दिवस नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गाँधी जी के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल...

थावरी के सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि/ छिंदवाड़ाभ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा 35 लाख लगभग के गबन का हुआ खुलासा 1 चौरई विधायक की...

1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल तबाह… लेबनान पर आग बरसा रहा इजरायल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I लेबनान में पिछले तीन दिन से पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में धमाकों के बाद...

तहसीलदार नायब तहसीलदार की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कामकाज हुआ ठप्प

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया:-प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार से...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here